रणबीर कपूर आलिया भट्ट ने मनाया क्रिसमस, फैमिली के साथ जमकर की पार्टी
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज मना रहे क्रिसमस, बिग बी अमिताभ बच्चन बने सेंटा क्लॉज, तापसी ने सजाया क्रिसमस ट्री, करिश्मा कपूर ने अपने डॉगी को किया डेकोरेट

बॉलीवुड क्रिसमस के रंग में रंगा नजर आ रहे हैं। फिल्म स्टार्स क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीती रात एक्टर रणबीर कपूर और आलिया की फैमिली ने क्रिसमस पार्टी की। आलिया की फैमिली ने रणबीर को डिनर पर बुलाया था। जहां रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ नजर आए।
वहीं आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज शेयर किए हैं। सेलिब्रेशन में आलिया भट्ट स्ट्रैपलेस रेड ड्रेस में नजर आए। शाहीन ने ग्रीन कलर की ड्रेस कैरी की थी। उनकी मां सोनी राजदान क्रीम कलर की ड्रेस में दिखाई दे दीं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों सीरियस रिलेशन में हैं इनकी फैमिलीज भी साथ में पार्टी करती नजर आती हैं। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस को क्रिसमस विश किया है। करीना ने एक खास वीडियो मैसेज शेयर किया है।
बिग बी अमिताभ बच्चन ने सेंटा क्लॉज बनकर फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। अमिताभ ने सेंटा क्लॉज के रुप में अपनी तस्वीर शेयर कर लोगों को एक खास मैसेज दिया है। वे लिखते हैं ‘शांति सौहार्द और सुरक्षा के साथ प्यार’ ।
करीना की बहन करिश्मा कपूर ने क्रिसमस पर अपना डॉगी सजाया है।
जो देखने मे बड़ा क्यूट नजर आ रहा है। कई लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
तापसी पन्नू ने भी घर में क्रिसमस ट्री सजाया है। शिल्पा शेट्टी ने भी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। तापसी क्रिसमस ट्री के पास रेड एंड व्हाइट साड़ी पहने बैठी नजर आ रही हैं।