कैटरीना की शादी में एक्स से मिले करोड़ों के गिफ्ट, किसी ने दी कार, तो किसी ने भेजा हीरों का हार

कैट को सलमान खान से गिफ्ट में मिली 3 करोड़ की 3 रेंज रोवर कार, रणबीर कपूर ने भेजा 2.7 करोड़ का डायमंड नेकलेस, ऋतिक रोशन ने कपल को तोहफे में दी BMW G310 R बाइक

Updated: Dec 17, 2021, 06:29 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

विक्की कैटरीना की शादी को एक हफ्ता बीत गया है, लेकिन कपल फिर भी खबरों में बना हुआ है। इस बार शादी में मिले कीमती तोहफे सुर्खियों में हैं। माया नगरी में फिल्म हस्तियां दिल खोलकर दोस्तों को गिफ्ट देने के लिए जानी जाती हैं। और जब बात बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की हो तो कहने ही क्या। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को शादी में करोड़ों के गिफ्ट मिले हैं। खबर है कि कैटरीना के एक्स ब्याय फ्रेंड सलमान ने अपनी दोस्त को 3 करोड़ की रेंज रोवर कार गिफ्ट की है। वहीं कई सालों तक लिवइन में रहे रणबीर कपूर ने कैटरीना को 2.7 करोड़ का डायमंड नेकलेस तोहफे में दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

आलिया भट्ट ने कपल को परफ्यूम्स का बास्केट गिफ्ट किया है। वहीं जब तक है जान और जीरो में कोएक्टर रही अनुष्का ने कैटरीना कैफ को 6.4 लाख के डायमंड इयरिंग गिफ्ट किया है। अनुष्का और कैटरीना शादी के बाद पड़ोसन बन चुकी हैं। हनीमून से लौटकर विक्की और कैट विराट और अनुष्का के पड़ोसी बने हैं। मनमर्जियां में विक्की कौशल के साथ काम कर चुकी तापसी पन्नू ने कपल को डेढ़ लाख का प्लेटिनम ब्रेसलेट भेंट किया है। बैंग-बैंग में स्क्रीन शेयर कर चुके ऋतिक रोशन ने कैटरीना और विक्की को तीन लाख की BMW G310 R बाइक गिफ्ट की है। वहीं बालीवुड के किंग शाहरुख खान ने कपल को डेढ़ लाख की शानदार पेंटिंग तोहफे में दी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

वहीं कैटरीना के दूल्हे राजा विक्की कौशल ने अपनी दुल्हनिया को 1.3 करोड़ की डायमेंड रिंग गिफ्ट की है। वहीं सबसे आगे निकलते हुए कैटरीना ने विक्की को 15 करोड़ का एक अपार्टमेंट दिया है। कैटरीना और विक्की की शादी के बाद बॉलीवुड स्टार्स लगातार इन्हें खास गिफ्ट्स भेज रहे हैं।

खबर है कि कैटरीना और विक्की कौशल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं, क्योंकि इनकी डेस्टिनेशन वेडिंग में कम ही फिल्मी हस्तियां शामिल हो पाई थीं।  9 दिसंबर को राजस्थान में शादी के बाद 14 दिसबंर को कपल मुंबई लौट आय़ा है। अब कैटरीना फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग ज्वाइन करने वाली हैं। वहीं विक्की कौशल भी फिल्म सैम बहादुर की शूटिंग में भाग ले रहे हैं।