बी टाउन दीवा मना रहीं करवा चौथ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सेलीब्रेशन की तस्वीरें

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता की करवा चौथ पार्टी में पहुंची बॉलीवुड हसीनाएं, रेड, पिंक यलो कलर्स की रही धूम

Publish: Oct 24, 2021, 01:35 PM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

बॉलीवुड की करवा चौथ पार्टी के बारे में फैंस को काफी उत्सुकता रहती है। इस साल अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने अपने घर पर पार्टी रखी जिसमें कई एक्ट्रेसेस सज धज कर पहुंची। सोशल मीडिया पर पारंपरिक अंदाज में उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।  

 

वहीं शिल्पा शेट्टी इनदिनों अलीबाग में हैं और वहीं करवा चौथ मना रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सुर्ख लाल सलवार कमीज में फोटो शेयर की है। शिल्पा पर रेड कलर काफी सुंदर लग रहा है। शिल्पा ने रेड मैचिंग चूड़ियां, मंगलसूत्र, सिंदूर और बिंदी लगा रखी थी।

शिल्पा ने बालों को खुला रखा था। शिल्पा ने सोशल मीडिया फैंस को करवाचौथ की शुभकामनाएं दी और लिखा की व्रत रखने वाली महिलाओं की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं अपनी इंस्टा स्टोरी में उन्होंने अपनी सर्गी की फोटो शेयर की थी। जो उनकी सास ने भेजी थी।

सोनाली बेंद्र पिंक लहंगे में पोज देती नजर आई। वे काफी खूबसूरत लग रही थीं।

 

वहीं सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा करवा चौथ पर यलो लहगें में नजर आई।