वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके जॉन अब्राहम कोरोना संक्रमित, पत्नी की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

जॉन अब्राहम ने इंस्टापोस्ट में बताई अपनी आपबीती, उन्हें और पत्नी प्रिया को हैं हल्के लक्षण, फैंस से मास्क पहनने की अपील

Updated: Jan 03, 2022, 07:57 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना की चपेट में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम ने अपने और पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। जॉन ने लिखा है कि वे तीन दिन पहले किसी से मिले थे। जिसके बाद उन्हें पता चला की वह शख्स कोरोना पॉजिटिव था। जिसके बाद प्रिया के साथ उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया। अब दोनों की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल जॉन और उनकी पत्नी घर में ही आइसोलेट हो गए हैं, जॉन से साफ किया है कि वे दोनों उस शख्स से मिलने के बाद किसी के कॉन्टैक्ट में नहीं आए हैं।

एक्टर ने बताया है कि वे औऱ उनकी पत्नी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। फिलहाल दोनों को हल्के लक्षण हैं। फैंस को अपने बारे में बताते हुए जॉन ने सभी को मास्क लगाने और हेल्दी रहने की सलाह दी है।

और पढ़ें: कपूर फैमिली में कोरोना ब्लास्ट, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और उनके पति करण कोरोना पॉजिटिव

और पढ़ें: नोरा फतेही भी कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी खबर बोलीं फैंस भी रखें अपना ख्याल

 बॉलीवुड में लगातार सलैब्स के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर, राहुल रवैल और अब जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया भी वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हाल ही में जॉन अब्राहम फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आए थे। उनके अपोजिट दिव्य खोसला कुमार थीं।