मनमोहक मुस्कान से फैंस का दिल जीतने वाली अदाकारा माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार जिसे अपनी फिल्म के हीरो से भी ज्यादा मिलती थी फीस, माधुरी दीक्षित का फेम इतना कि अरुणाचल प्रदेश की एक झील और एक ओरियन नक्षत्र में तारे का नाम माधुरी रखा गया,

Updated: May 15, 2021, 10:01 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

फिल्म इंडस्ट्री में यूं तो कई एक्ट्रेसेस ने राज किया, लेकिन बहुत कम ही हैं जो माधुरी दीक्षित की तरह हरदिल अजीज बन पाईं हो। उनके जैसा स्टारडम हर एक्ट्रेस को हासिल नहीं हो पाता। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। माधुरी बहुत सी एक्ट्रेस की रोल मॉडल हैं।

फिल्म अबोध से अपने फिल्मी करियर का आगाज करने वाली माधुरी दीक्षित 15 मई को 54वां बर्थ डे मना रही हैं। उम्र के इस पडाव में भी वो बला की खूबसूरत हैं, उनकी फिटनेस किसी न्यू कमर फिल्मी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। भले ही वे इस दौर में कम फिल्में कर रही हैं, लेकिन जिस भी फिल्म में नजर आती है, उसमें छाप छोड़ने में कामयाब होती हैं।

तेज़ाब, साजन, हम आपके हैं कौन, खलनायक, रामलखन, त्रिदेव, कोयला, दिल तो पागल है जैसी कई सुपर हिट फिल्मों में काम करने वाली माधुरी 90 के दशक में फिल्मी हीरो से ज्यादा कमाई करती थीं। उनका स्टारडम बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ और रजनीकांत से कतई कम नहीं था। उनकी फैन फॉलोइंग से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज भी उनके करोड़ों फैंस हैं। माधुरी के लिए फैंस की दीवानगी इतनी थी कि एक बार किसी फैन ने दीवानगी की सारी हदें पार करते हुए सरकार से अपील की थी कि माधुरी के बर्थ डे को सरकारी छुट्टी घोषित कर दिया जाए। और तो और कहा जाता है कि फैन ने माधुरी के बर्थडे से शुरू होने वाला केलेंडर तक बना दिया था।

स्टार फाउंडेशन के सर्टिफिकेट की मानें तो एक केलिस्टियल बॉडी को माधुरी दीक्षित नेने के नाम पर रखा गया है। जो कि ये ओरियन नक्षत्र पर स्थित है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में एक Sangestar Tso है, जहां कि एक झील को माधुरी के नाम से जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कोयला फिल्म के गाने की शूटिंग इसी खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग हुई थी, जिसके बाद लोगों ने इस लेक का नाम माधुरी के नाम पर रख दिया।

फिल्मों में माधुरी दीक्षित की जोड़ी अनिल कपूर,  सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त के साथ खूब जमी। अनिल कपूर के साथ उन्होंने तेजाब, बेटा, रामलखन जैसी ब्लाक बस्टर फिल्मों में काम किया। 

 बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित तीन दशक से एक्टिव हैं। हालांकि अब वे कम फिल्में करती हैं। पिछली बार वे आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ कलंक फिल्म में नजर आई थी।

माधुरी दीक्षित  90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रही हैं। वहीं अपने करियर की पीक पर उन्होंने NRI डाक्टर श्रीराम नेने से शादी करली और अमेरिका चली गईं। उसके बाद उन्होंने फिल्म देवदास से वापसी की, फिर आजा नचले, गुलाब गैंग, कलंक जैसी फिल्मों में काम किया। नई पारी में भी उन्हें दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला।

सन 1984 में अबोध उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन उन्हें पहचान 1988 में फिल्म दयावान और तेजाब से मिलीष फिर उन्होंने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में काम करती रहीं। उन्होंने राम लखन,  त्रिदेव,  दिल,  जमाई राजा,  साजन,  बेटा, खलनायक,  हम आपके हैं कौन, प्रेम ग्रंथ,  वजूद,  गज गामिनी,  हम तुम्हारे हैं सनम,  दिल तो पागल है,  आजा नचले,  देवदास,  डेढ़ इश्कया,  गुलाब गैंग और कलंक जैसी फिल्मों में काम किया। माधुरी के नाम पर रामगोपाल वर्मा ने एक फिल्म बनाई थी ,जिसे नाम दिया था मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं।

फेमस चित्रकार एम एफ हुसैन माधुरी के इतने बड़े फैन थे कि उन्होंने गज गामिनी फिल्म से इंस्पायर ह  कर उनकी पेंटिंग भी बनाई थी। माधुरी के बर्थ डे पर सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लगा है। शिल्पा शेट्टी, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सलमान खान ने बधाई दी है।