कोरोना की चपेट में आए करीना, करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर

दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में किया गया भर्ती, हालत स्थिर, करीना ने जाना पिता का हालचाल

Updated: Apr 29, 2021, 02:53 PM IST

Photo courtesy: Pinkvilla
Photo courtesy: Pinkvilla

मुंबई। करीना कपूर खान के पिता रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित हो गए हैं, उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। 74 वर्षीय एक्टर अकेले ही रहते थे। उनकी पत्नी बबीता उनसे अलग रहती हैं। डॉक्टर की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनकी सेहत पहले से बेहतर है। पिता की तबीयत खराब होते ही दोनों बेटिंया करिश्मा और करीना उनका हाल-चाल लेती नजर आई। कोरोना प्रोटोकाल की वजह से किसी को भी अस्पताल जाने की परमीशन नहीं है।  रणधीर और उनकी पत्नी बबीता 70 के दशक के जाने-माने एक्ट्रेसेस में से शुमार रहे हैं। रणधीर अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं।

 गौरतलब है कि पिछले 16 महीनों में राज कपूर के तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। जिनमें रणधीर कपूर के छोटे भाई ऋषि कपूर, राजीव कपूर और बहन रितु नंदा शामिल हैं। ऋषि कपूर को कैंसर से जूझ रहे थे। राजीव कपूर को भी कपूर परिवार ने इसी साल खोया है। अब कपूर फैमिली की तीसरी जैनेरेशन में रणधीर और उनकी छोटी बहन रीमा जैन बचे हैं। राजीव कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर दोनों कोर्ट पहुंचे हैं।

1971 में फिल्म 'कल आज और कल' से रणधीर ने बालीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने अपने पिता राज कपूर दादा पृथ्वी राज कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। रणधीर जवानी दीवानी, रामपुर का लक्ष्मण और चाचा भतीजा  जैसी कई फिल्में में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। राज कपूर की मौत के बाद फिल्म हिना का डायरेक्शन रणधीर ने ही किया था। रणधीर कपूर 2014 में हाउसफुल में नजर आए थे। बीते दिनों उन्होंने करीना के छोटे बेटे की फोटो शेयर कर दी थी, जिसके बाद फोटो डिलीट कर दी थी। वहीं रणवीर और आलिया भट्ट की सगाई की अफवाह पर भी उन्होंने मीडिया को लताड़ा था।