शिल्पा शेट्टी ने खोला नया रेस्टोरेंट, रीतेश-जिनेलिया बने पहले मेहमान

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खोला रेस्टोरेंट, पहले मेहमान बने बॉलीवुड के सितारे, सोशल मीडिया पर की खाने की तारीफ

Updated: Dec 05, 2020, 09:31 PM IST

Photo Courtesy: social media
Photo Courtesy: social media

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं। कभी अपनी फिटनेस को लेकर तो कभी अपने ब्यूटी सीक्रेट्स को लेकर। अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शिल्पा ने अपने नए रेस्टोरेंट की ओपनिंग के फोटोज शेयर किए हैं। मुंबई में शिल्पा शेट्टी ने अपना नया रेस्टोरेंट खोला है। Bastian chain के इस रेस्टोरेंट का बॉलीवुड स्टार्स में बड़ा क्रेज है। हर बड़ा स्टार हैंगआउट के लिए Bastian पहुंचता है।

शिल्पा का नया रेस्तरां काफी आलीशान नजर आ रहा है। शिल्पा शेट्टी ने यह रेस्तरां मुंबई के वर्ली में खोला है।  वर्ली बास्टियन की ओपनिंग के दौरान उनके पहले गेस्ट बने शिल्पा और राज के खास दोस्त जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख। कांग्रेस विधायक धीरज विलासराव देशमुख भी शिल्पा की फर्स्ट गेस्ट की लिस्ट में नजर आए। शिल्पा के इस रेस्टोरेंट में कई तरह के मेन्यू उपलब्ध है।

शिल्पा शेट्टी एक जानीमानी एक्ट्रेस हैं साथ ही वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओनर रह चुकी हैं। अब शिल्पा अपना नया बिजनेस शुरु कर रही हैं। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुई शिल्पा ने अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्हें इस बात की खुशी है कि उनका एक और सपना पूरा हो गया है।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर नए रेस्तरां की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पिछली रात...लगभग 9 महीने बाद मेरा पहला नाइट आउट और डिनर, बास्तियन वर्ली में बेहतरीन खाना, मौज-मस्ती और दोस्त।

जेनेलिया डिसूजा ने भी सोशल मीडिया पर रेस्तरां की काफी तारीफ की है। जैनेलिया ने लिखा है कि वह जल्द ही एक बार फिर शिल्पा और राज के साथ इस रेस्तरां में खाने का मज़ा लेंगी। शिल्पा का रेस्टोरेंट सीफूड के लिए फेमस है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा और राज ने फ्रेंचाइज में 10-15 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है। बास्तियन रेस्तरां इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी फेमस है। यहां का खाना दुनियाभर में काफी मशहूर है।