गुड कोलेस्ट्राल से भरपूर है बादाम, रिसर्च का दावा रोजाना बादाम के सेवन से प्री डायबटिक स्टेज में ही कंट्रोल हो जाती है शुगर

रोजाना 3-4 भीगे बादाम खाएं और टाइप 2 डायबटीज के खतरे को करें कम, दिल की सेहत भी दुरुस्त रखें, बादाम बुरे कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाता और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है

Updated: Jul 12, 2021, 12:54 PM IST

Photo Courtesy: Hindustan times
Photo Courtesy: Hindustan times

भारतीय खान पान में सूखे मेवों का खास स्थान दिया गया है। कोई पकवान बनाना हो या फिर यूं ही खाना हो बादाम का नाम सबसे पहले आता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ना केवल हमे सेंहतमंद रखते हैं, बल्कि कई बीमारियों को आने से रोकते हैं। मुंबई के सर विथाल्डिस ठाकरसे कॉलेज ऑफ होम साइंस की रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है कि बादाम के नियमित सेवन से गुड कोलेस्ट्राल लेवल बढ़ता है, जिससे कि प्री डायबटीक कंडीशन में ही शुगर लेवल कंट्रोल हो जाता है।

फ्रंटलाइन इन न्यूट्रिशन में छपी रिपोर्ट के अनुसार दिन में दो बार बादाम खाने से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रोल कंट्रोल होता है। मुंबई में 216 महिलाओं और 59 पुरुषों पर यह रिसर्च की गई है। जिसमें कुल 275 प्रतिभागी शामिल हुए। प्री-डायबिटीज का इलाज करने के लिए एक ग्रुप को रोजाना दो बार तीन महीने तक भीगे हुए 56 ग्राम बादाम खिलाए गए। जबकि दूसरे ग्रुप को 340 कैलोरी तक के अन्य पदार्थों को नाश्ते के तौर पर दिया गया। जिमसे पाया गया कि जिस ग्रुप को बादाम खिलाए गए थे उनके कोलेस्ट्रोल लेवल सुधर गया था। HBA1C लेवल भी कम हो गया था।

वहीं इस रिसर्च में पाया गया कि बेहतर पोषण और एक्सरसाइज के साथ लाइफ स्टाइल में थोड़ा चेंज करके प्री डायबिटीज से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा आधा किया जा सकता है। खान पान के साथ अगर आप एक्सरसाइज या वॉक करें तो सोने पर सुहागा वाली बात होती है। बादाम में पाए जाने वाले विटामिन ई से स्किन, बाल भी हेल्दी होते हैं। बादाम में मैग्नीशियम होता है। जो कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। इसे खाने से आपका पेट भरा-भरा सा लगता है, तो आप अपने खाने से अनावश्यक कैलोरी को आसानी के कम कर सकते हैं। यह वेटलॉस में भी मददगार है।

इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रीशियन के बारे में जानीमानी आहार विशेषज्ञ डाक्टर अंजू विश्वकर्मा का कहना है कि भीगे हुए बादाम सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इनमें पाया जाने वाला विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट के रुप में काम करता है। जिससे एजिंग की समस्या दूर होती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिससे शरीर के फ्री रेडिकल्स रिमूव हो जाते हैं और इम्यूनिटी मजबूत होती है।

यही वजह है कि रोजाना सुबह खाली पेट बादाम खाने से हार्ट प्रॉब्लम और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। वहीं बादाम खाने से प्री डायबिटीक लोगों के शरीर में शुगर औऱ कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। प्री डायबटिक स्टेज में ब्लड शुगर का स्तर सुधार कर डायबटीज को रोका जा सकता है। बादाम लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) याने खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। वहीं हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) को बढ़ाता है इसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जिससे हार्ट में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कर कम करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है। तो देर ना करे आज से ही अपने आहार में बादाम को स्थान दें। इनदिनों बादाम के आटे, बादाम दूध का प्रचलन भी काफी बढ़ गया है। बादाम को नट्स की जगह इन तरीकों से भी यूज कर रहे हैं।