वर्ल्ड पोलियो डे 2023: पोलियो का ये टाइप है बहुत ही खतरनाक, जानें इसका इतिहास, लक्षण और बचाव के तरीके

पोलियो एक खतरनाक बीमारी है, जो पैरालाइसिस से लेकर मौत की वजह बन सकती है। इससे बचने के लिए जागरुकता बहुत जरूरी है, इसलिए इन लक्षणों और कारणों को हमेशा ध्यान में रखें।

Publish: Oct 24, 2023, 12:27 PM IST

Image courtesy - Quint Hindi
Image courtesy - Quint Hindi

हम अक्सर बचपन से सुनते आए हैं कि बच्चों को पोलियो का टीका जरूर लगवाना चाहिए। हर माता-पिता इसके लिए समय-समय पर अपने बच्चे को पोलियो की खुराक या टीक जरूर लगवाते हैं। आखिर पोलियो क्या है और कैसे फैलती है ये बीमारी? तो आपको बता दें यह एक संक्रामक बीमारी है जो ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, ये वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। ये दूषित पानी या भोजन से फैल सकता है। यह नर्व्स सिस्टम पर हमला कर सकता है और पैरालाइसिस का कारण बन सकता है। ऐसे में बच्चों में पोलियो होने पर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं। 24 अक्टूबर को मनाए जाने वाले पोलियो दिवस के मौके पर यहां जानिए कुछ आम लक्षणों के बारे में। 

हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल के कंसल्टेंट जनरल फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट डॉ रंगा संतोष कुमार ने बताया कि मुंह या नाक के माध्यम से पोलियो वायरस आपके शरीर में प्रवेश करता है। इसके बाद पेट और आंतों में यह बढ़ता है। यह कभी-कभी आपके मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में घुसकर पैरालिसिस कर सकता है। जिससे आपके हाथ, पैर या आपकी सांस को नियंत्रित करने वाली मांसपेशियां लकवाग्रस्त हो सकती हैं। केवल इंसान ही पोलियो वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। यह निम्नलिखित तरीकों से मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है।

पोलियो कैसे फैलता है

1. संक्रमित व्यक्ति के मल के संपर्क में आना। 

2. संक्रमित व्यक्ति की खांसी या छींक से निकली बूंदें दूषित पानी से।

3. प्रदूषित पानी के संपर्क में आए फूड खाने से।

4. ऐसे भोजन का सेवन करना जो कच्चा या अधपका हो या पानी या अन्य पेय पदार्थ जो किसी संक्रमित व्यक्ति के मल से दूषित हो गए हों।

बच्चों में दिखने वाले पोलियो के सामान्य लक्षण

बुखार

पोलियो से पीड़ित बच्चों को अक्सर तेज बुखार होता है, जो आमतौर पर पहले लक्षणों में से एक है। हालांकि बच्चों को कई कारणों से बुखार हो सकता है। कई बार बुखार किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।

सिर दर्द

पोलियो सिरदर्द का कारण भी बन सकता है, जो नर्व्स सिस्टम को प्रभावित करने वाले वायरस का संकेत हो सकता है। हालांकि सिरदर्द कई चीजों के कारण हो सकता है, जिनमें ठंडी चीजें खाना भी शामिल हैं।

गर्दन और पीठ में अकड़न

बच्चों में मसल्स में अकड़न या दर्द, खासकर गर्दन और पीठ में पोलियो का लक्षण हो सकता है। हालांकि जब हम कंप्यूटर या किसी स्क्रीन के सामने बहुत देर तक बैठते हैं तो हमें गर्दन और पीठ में दर्द होने लगता है।

कमजोरी या लकवा

बच्चों में पोलियो का प्रमुख लक्षण मसल्स में कमजोरी भी बताया गया है। कुछ गंभीर मामलों में इससे पैरालाइसिस भी हो सकता है।

थकान

बच्चे आमतौर पर हर समय एनर्जेकिट रहते हैं। वे खेलने-खूदने में हमेशा व्यस्त रहते हैं, लेकिन अगर वे सामान्य कमजोरी का अनुभव करते हैं और आसानी से थक जाते हैं, तो ध्यान देने की जरूरत है।

बता दें यदि आपको पोलियो का टीका नहीं मिला है, तो आपको पोलियोवायरस से संक्रमित होने का सबसे अधिक खतरा है। वहीं, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और कमजोर इम्युनिटी वाले छोटे बच्चे खासकर बचाव के तरीके अपनाएं। टीका ना लगवाए हुए पोलियो के मरीज के साथ रहना या उसकी देखभाल करने के दौरान भी स्वस्थ व्यक्ति को इस इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। इसलिए सावधानी से देखभाल करें।