एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को अमेरिका ने बनाया निशाना, हुरोन झील के पास मार गिराया

अमेरिका में बीते एक हफ्ते में फ्लाइंग ऑब्जेक्ट देखे जाने का यह चौथा मामला है, अमेरिका ने इन चारों को अपने फाइटर जेट से मार गिराया है

Updated: Feb 13, 2023, 05:11 AM IST

photo courtesy : sky news
photo courtesy : sky news

नई दिल्ली। अमेरिका में लगातार फ्लाइंग ऑब्जेक्ट देखे जाने के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार दोपहर को अमेरिका ने एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन के आदेश पर अमेरिकी सेना ने फाइटर जेट की मदद से इस फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया है। 

रविवार को यह फ्लाइंग ऑब्जेक्ट अमेरिका कनाडा के बॉर्डर पर देखा गया था। जिसके बाद हुरोन झील के ऊपर इस फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया गया। हालांकि इस फ्लाइंग ऑब्जेक्ट की जवाबदेही किसी ने नहीं ली है। वहीं अमेरिका की ओर से भी अब तक इस फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। 

बीते एक हफ्ते में फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराए जाने का यह चौथा मामला है। इससे पहले शनिवार को अमेरिका ने कनाडा के आसमान पर उड़ रहे फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया था। इस संबंध में खुद कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो की सहमति के बाद फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को गिराए जाने का निर्णय लिया गया था। 

यह भी पढ़ें : स्पाई बैलून के बाद 40 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखी संदिग्ध वस्तु, अमेरिकी जेट ने मार गिराया

सबसे पहले अमेरिका ने 4 फरवरी को एक स्पाई बैलून को मार गिराने का दावा किया था। चीन ने दावा किया था कि यह गुब्बारा कोई जासूसी गुब्बारा नहीं था बल्कि मौसम के शोध संबंधी गुब्बारा था जो भटक गया था। लेकिन अमेरिका चीन की इस दलील से संतुष्ट नहीं हो पाया लिहाज़ा उसने जासूसी गुब्बारा को मार गिराया था। इस घटना के बाद अमेरिका अब तक तीन अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिरा चुका है। लेकिन इन तीनों ही फ्लाइंग ऑब्जेक्ट किसने भेजे? इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।