Corona update : 24 घंटों में india में सबसे ज्‍यादा पॉजिटिव

coronavirus संक्रमितों में भारत अब आठवें नंबर पर पहुंच चुका है। भारत से आगे सात देशों में अमेरिका, ब्राज़ील,रूस,ब्रिटेन,स्पेन,इटली और जर्मनी है।

Publish: May 29, 2020, 11:10 PM IST

Photo courtesy : twitter
Photo courtesy : twitter

वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। कोरोना के कहर से इस समय पूरा विश्व जूझ रहा है। कोरोना के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार पूरे विश्व भर में कोरोना से अब तक 58 लाख 37 हज़ार लोग संक्रमित हो चुके हैं।  वहीं 3 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में बीते 24 घंटों में 7,466 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह एक दिन में मिले अब तक के सबसे ज्‍यादा संक्रमित हैं। कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत अब आठवें नंबर पर पहुंच चुका है। भारत से आगे सात देशों में अमेरिका, ब्राज़ील,रूस,ब्रिटेन,स्पेन,इटली और जर्मनी है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार भारत में बीते 24 घंटों में 7,466 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा 175 लोगों की मृत्‍यु हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अब तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़  कर 165799 हो गई है। इनमें 89987 एक्टिव केस हैं। जबकि 71105 लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं। अमेरिका अब भी कोरोना का एपिसेंटर बना हुआ है।

 

 

अमेरिका में 17 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना से संकमित हो चुके हैं। कोरोना के संक्रमण से अमेरिका में अब तक 1 लाख से ज़्यादा लोग अपनी ज़िंदगी की जंग हार चुके हैं। तो वहीं रूस में संक्रमितों को आंकड़ा जल्द ही 4 लाख पार कर जाएगा। रूस में कोरोना से अब तक 4 लाख 39 लाख लोग चपेट में आ चुके हैं। रूस में 8 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से रूस में अब 26 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है।