अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तोड़ा who से नाता

कोरोना के इस दौर में स्वास्थ्य संगठन ने अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से नहीं किया इसलिए अब अमेरिका कोई सहायता नहीं करेगा।

Publish: May 30, 2020, 11:21 PM IST

Photo courtesy : national thought
Photo courtesy : national thought

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपने संबंध खत्म कर रहे हैं। ट्रंप के इस निर्णय के बाद अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन का सदस्य नहीं रहेगा। ट्रंप ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के इस दौर में स्वास्थ्य संगठन ने अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से नहीं किया इसलिए अब अमेरिका संगठन की किसी भी प्रकार से कोई सहायता नहीं करेगा। अमेरिका अपने संबंध खत्म कर रहा है।

गौरतलब है कि अमेरिका शुरुआत से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्यप्रणाली के ऊपर सवाल खड़ा कर रहा था। चीन के साथ साथ अमेरिका ने कोरोना को वैश्विक महामारी में तब्दील होने का ज़िम्मेदार माना था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वास्थ्य संगठन के ऊपर चीन के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य संगठन ने चीन के साथ मिल कर कोरोना वायरस की जानकारी को लंबे अरसे तक छुपाया रखा। ट्रंप ने वायरस के बारे में दुनिया को देर से बताने और लाखों लोगों की ज़िंदगी ख़तरे में डालने का दोष चीन के साथ साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन पर भी मढ़ा था। अमेरिका में अब तक महामारी से 17 लाख से ज़्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, तो वहीं 1 लाख से ज़्यादा लोगों की अमेरिका में मौत हो चुकी है। विश्व भर में 59 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं तीन लाख से ज़्यादा लोग वायरस के विरूद्ध अपनी ज़िंदगी की जंग हार चुके हैं।

नहीं मिलेगा फंड, किसी दूसरे संगठन को फंड देगा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को दिए जाने वाले फंड पर अब स्थाई तौर पर रोक लगा दी है। अमेरिका अब विश्व स्वास्थ्य संगठन को दिया जाने वाला फंड पब्लिक हेल्थ के ऊपर काम करने वाले किसी दूसरे संगठन को देगा। इसकी घोषणा खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की है। ट्रंप ने कहा कि प्रति वर्ष 40 मिलियन डॉलर का भुगतान करने वाले चीन का संगठन में नियंत्रण है जबकि अमेरिका 450 मिलियन डॉलर का भुगतान करता है। ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपने संबंध खत्म करने के बाद पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र में काम करने वाले किसी दूसरे संगठन को सहायता देने की बात की है। गौरतलब है कि अमेरिका ने अभी हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन को दिए जाने वाले फंड को अस्थाई तौर पर रोक लगाते हुए कहा था कि अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन के प्रति अपने पक्षपाती रवैए में बदलाव नहीं किया तो अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपना नाता हमेशा के लिए तोड़ लेगा।

US President Donald Trump announced that his country is terminating its relationship with the World Health Organisation (WHO).

Read @ANI Story | https://t.co/Kzk4TAt9J6 pic.twitter.com/OVK90GqVqx
— ANI Digital (@ani_digital) May 29, 2020