4 साल में पहली बार अमेरीका ने सार्वजनिक की परमाणु हथियारों की जानकारी, ट्रंप ने लगा दी थी रोक

अमेरिकी सरकार के विदेश विभाग ने बताया है कि सितंबर 2020 तक अमेरिका के पास 3 हज़ार 750 परमाणु हथियार हैं, बीते सालों के मुकाबले अमेरीका के परमाणु हथियारों की संख्या में कमी दर्ज की गई है

Publish: Oct 06, 2021, 12:41 PM IST

Photo Courtesy : Amar Ujala
Photo Courtesy : Amar Ujala

नई दिल्ली। अमेरिका की सरकार ने चार सालों में पहली बार परमाणु हथियारों की संख्या सार्वजनिक है। अमेरिकी सरकार के विदेश विभाग ने बताया है कि सितंबर 2020 तक अमेरीका के पास 3 हज़ार 750 परमाणु हथियार थे। इन हथियारों में निष्क्रीय और सक्रिय दोनों किस्म के परमाणु हथियार हैं। 

अमेरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोलांड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरीका ने अपने परमाणु हथियारों की जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब अमेरीका की सरकार ने एक बार फिर परमाणु हथियारों की जानकारी सार्वजनिक करने की शुरुआत कर दी है। विदेश विभाग ने बताया कि 2019 की तुलना में 2020 में अमेरिकी सेना के पास 55 परमाणु हथियार कम थे। जबकि 2017 के बाद से परमाणु हथियारों की संख्या में 77 हथियारों की कमी दर्ज की गई है।  

पूर्व राष्ट्रपति डोलांड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरीका ने रूस के साथ अपनी न्यू स्टार्ट परमाणु संधि को तोड़ लिया था। इसके साथ ही अमेरीका ईरान के साथ हुई संधि से भी बाहर हो गया था। लेकिन अब नए राष्ट्रपति जो बाइडन एक बार फिर से रूस के साथ परमाणु संधि की शुरुआत करना चाहते हैं। बाइडेन का पूरा ज़ोर रूस के साथ न्यू स्टार्ट संधि को फिर से शुरू करने पर है। 

न्यू स्टार्ट संधि को फिर से शुरु करने की कवायद करते हुए बाइडेन ने फरवरी 2021 में रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात भी की थी। इस संबंध में रूसी राष्ट्रपति ने हामी भी भर दी थी। जिसके तहत दोनों ही देश अपने पास केवल 1550 परमाणु हथियार ही रख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1967 में अमेरीका के पास 31 हज़ार 255 परमाणु हथियार थे। इस लिहाज़ से बीते करीबन 55 सालों में अमेरिका के पास मौजूद परमाणु हथियारों में 90 फीसदी की कमी आई है।