क्या कर्मचारियों के लिए आज होगा बड़ा दिन

मध्यप्रदेश के अखबारों में छपी तमाम ख़बरों का जायज़ा हम समवेत की ख़ास पेशकश समाचार सारांश में

Updated: Jan 27, 2022, 09:30 PM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

 

पदोन्नति पर फैसला आज सम्भव

मध्य प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। पौने छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को पदोन्नति में आरक्षण मामले का फैसला सुनाएगा। 


इमरती देवी ने मांगी माफी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के टोकने के बाद लघु उद्योग विकास निगम की अध्यक्ष इमरती देवी कान पकड़कर माफी मांगती नजर आई हैं। जब वे सिंधिया से मिलने पहुंचीं तो उन्होंने कपड़े का मास्क लगा रखा था। इस पर सिंधिया ने हिदायत दी थी।


शिवराज सिंह तय करेंगे पढ़ाई का तरीका


प्रदेश में स्कूल खोलने को लेकर शिवराज सरकार के दो मंत्रियों ने अलग अलग बयान दिए हैं। बयानों में विरोधाभास के बाद कहा गया है कि स्कूल खोलने का निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही लेंगे।