डोडा चूरा की तस्करी के मामले में बीजेपी नेता हरिश अंजना गिरफ्तार 

डोडा-चूरा तस्करी में फरार चल रहे भाजपा नेता के साथी हरीश अंजना को घाटीगांव पुलिस ने मंदसौर से गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी मंदसौर के धुंधडका में भाजयुमो का मंडल उपाध्यक्ष है।

Updated: Mar 07, 2023, 02:05 PM IST

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता हरिश अंजना को गिरफ्तार किया है। हरीश के खाते से डोडा चूरा तस्करी में लेन देन भी हुआ था। 

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर पुलिस ने हरीश की मंदसौर से गिरफ्तारी की है। हरीश मंदसौर के धुंधडका में भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष है। हरीश के खाते से डोडा चूरा तस्करी में लेन देन भी हुआ था। 

इससे पहले फरवरी में रतलाम के BJP नेता विवेक पोरवाल भी गिरफ्तार हुआ था। नागालैंड से डोडा चूरा तस्करी कराने में विवेक और हरीश आरोपी है। 23 सितंबर 2022 को ग्वालियर पुलिस ने डोडा चूरा पकड़ा था। नागालैंड से इंदौर जा रहे ट्रक से 2 हज़ार किलो डूडा चूरा बरामद किया था। ट्रक ले जा रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

नागालैंड के दीमापुर शहर से डोडा चूरा इंदौर ले जा रहे थे। ट्रक ला रहे दोनों आरोपी प्लेन से नागालैंड पहुंचे थे। आगरा से गिरफ्तार ट्रक मालिक ने पुलिस के सामने सभी के राज खोले थे। रतलाम के BJP नेता विवेक पोरवाल ने डोडा चूरा मंगवाया था। पुलिस ने लेनदेन के ट्रांजेक्शन और बातचीत के आधार पर विवेक को आरोपी बनाया था। विवेक के बाद अब मंदसौर का BJP नेता गिरफ्तार हुआ है।

हरीश का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर पहले भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। भाजपा नेता के मामले में हरीश के खाते से लेनदेन हुआ था, जिसका पता पुलिस जांच में चला था। हरीश मामले का दूसरा मास्टर माइंड है, जिसकी तलाश पुलिस तभी से कर रही थी। सोमवार को ग्वालियर पुलिस ने हरीश को विशेष न्यायालय (एनडीपीएस) में पेश किया। अपर लोक अभियोजक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजने के लिए आवेदन पेश किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। आरोपी 9 मार्च तक पुलिस रिमांड पर रहेगा। 

यह भी पढ़ेंः बच्चों को साइबर ठगी का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक के साथ ठगी, केवाईसी के नाम पर निकाले 85 हजार

बता दें कि डोडा-चूरा अफीम का सह उत्पाद हैं। किसान डोडों से अफीम का दूध निकालने के बाद उसमें से पोस्त दाना निकालकर खुद ले लेते हैं। इसके बाद खाली डोडे राज्य सरकार की आबकारी नीति के तहत ठेकेदारों को बेचे जाते हैं।