Rape in MP: दमोह में नाबालिग लड़की साथ कैमरे पर दुष्कर्म, घटना के बाद आरोपी फरार

Rape in MP: एमपी में बढ़ गए बलात्कार, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी, दो आरोपियों की हुई पहचान, दोनों फरार, एक आरोपी नाबालिग

Updated: Oct 04, 2020, 05:18 AM IST

Photo Courtsey: Livelaw
Photo Courtsey: Livelaw

दमोह। देशभर के लोगों में हाथरस में हुई लड़की के साथ हैवानियत को लेकर आक्रोश है। इसी बीच मध्यप्रदेश में भी लगातार बलात्कार की घटनाएं सामने आ रहीं है। शनिवार को दमोह जिले के हटा में एक और नाबालिग लड़की दुष्कर्म का शिकार हो गई। इस हैवानियत को दो दरिंदों ने अंजाम दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों दरिंदों ने बारी बारी से नाबालिग लडकी का बलात्कार किया और इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया है। रेप करने के बाद दोनों आरोपी फरार हैं वहीं पुलिस तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला दमोह जिले के हटा क्षेत्र के गैसाबाद थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार को नाबालिग लडकी के साथ दो दरिंदों ने दुष्कर्म करने के साथ-साथ वीडियो भी बनाया। मामले में पीड़िता के परिजनों ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है की इन दो में से एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर तलाशी शुरू कर दी है। दुष्कर्म की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।

और पढ़ें: नरसिंहपुर में भी हाथरस जैसा कांड, दलित महिला ने गैंगरेप के बाद लगाई फाँसी

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पिछले एक सप्ताह से लगातार बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिनों जबलपुर में एक 2 साल की मासूम बच्ची के साथ भी दरिंदगी की घटना सामने आई थी वहीं प्रदेश के सिवनी, खरगोन,व नरसिंगपुर में भी मासूमों के साथ दरिंदगी की घटनाएं सामने आई है। यह सभी वारदात दिल का दहला देने वाली हैं। वहीं इन वारदातों के सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।