महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से ठगी, जलाभिषेक और दर्शन के नाम पर ठगे 21600 रुपये, चार लोगों पर पुलिस ने दर्ज की FIR

प्रोटोकॉल कोटि का दुरुपयोग कर श्रद्धालुओं से भस्म आरती और जलाभिषेक के नाम पर 21 हजार 600 रुपए की राशि वसूल की गई है। 

Publish: Jul 01, 2023, 07:35 PM IST

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की भस्मारती और जलाभिषेक के नाम पर भक्तों को ठगने का मामला सामने आया है, यहां छत्तीसगढ़ से आए  छः श्रद्धालुओं को भस्म आरती की अनुमति और रसीद कटवाने के नाम पर 21 हजार 600 रुपए की ठगी की ठग लिए गए है। मामले में महाकाल थाना पुलिस ने चार लोगों पर FIR दर्ज की है। 

बता दें कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती  और जलाभिषेक के लिए प्रोटोकॉल सिस्टम मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से लागू किया गया है। जिसमें आम श्रद्धालुओं को लाइन में लगकर दर्शन करना और भस्म आरती में शामिल होने के लिए परमिशन लेनी होती है। प्रोटोकॉल के माध्यम से मंदिर के पंडे, पुजारी, सांसद, विधायक, महापौर, मंत्री और सरकारी अधिकारी को परमिशन दी जाती है। लेकिन कुछ लोग प्रोटोकॉल के नाम पर महाकाल के भक्तों से ज्यादा राशि वसूल कर ठगी कर रहे हैं। ताजा मामले में छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं के साथ ठगी हो गई है।

यह भी पढ़ेंःMP के शहडोल में पीएम मोदी ने बांटे आयु ष्मान कार्ड, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

उज्जैन महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया छत्तीसगढ़ से 6 श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए आए थे। यहां उनकी मुलाकात बाहरी पुरोहित घनश्याम शर्मा और यश शर्मा से हुई। दोनों ने 6 लोगों की भस्म आरती में शामिल होने की अनुमति बनवाने और जलाभिषेक रसीद कटवाने के नाम पर 21 हजार 600 रुपए लिए थे। लेकिन जब श्रद्धालु समय पर जलाभिषेक नहीं कर सके तो मंदिर प्रशासन को शिकायत की गई।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को एक साल की सजा, राजगढ़ में कलेक्टर कार्यालय का घेराव का मामला 

शिकायत के आधार पर मंदिर प्रशासन ने जांच की है। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने महाकाल थाना पुलिस को इन चार लोगों के उपर एफआई दर्ज करा दी है।