विदिशा में झगड़ा सुलझाने पहुंची डायल 112 की टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल को पीटकर किया अधमरा

इसमें हेड कांस्टेबल को गंभीर चोटें आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाज जारी है, उनकी हालात नाजुक स्थिति में है। पुलिस की कई टीमें हमलावर धमेंद्र अहिरवार की तलाश में जुट गई है।

Publish: Sep 25, 2025, 03:29 PM IST

Photo Courtesy: Naidunia
Photo Courtesy: Naidunia

विदिशा। मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं नहीं थम रही है। विदिशा जिले से एक बार फिर पुलिस की टीम पर हमला का मामला सामने आया है। यहां झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इसमें हेड कांस्टेबल को गंभीर चोटें आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना गंजबसौदा शहर थाना क्षेत्र का है। बुधवार रात एक झगड़े की सूचना के बाद डायल 112 की टीम पहुंची थी। डायल 112 टीम में ड्यूटी पर हेड कांस्टेबल भीम सिंह किरार तैनात थे। घटनास्थल पर वे जैसे ही जैसे ही पहुंचे वहां मौजूद आरोपी धर्मेंद्र अहरिवार ने उनपर डंडे से जोरदार हमला कर दिया। 

यह भी पढ़ें: जल्द शुरू होगी भोपाल मेट्रो की कमर्शियल रन, कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची

इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन गंभीर स्थिति के मद्देनजर उन्हें विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल इलाज जारी है, उनकी हालात नाजुक स्थिति में है। घटना के बाद से हमलावर फरार है।  पुलिस की अलग-अलग टीमें हमलावर धमेंद्र अहिरवार की तलाश में जुट गई है। हेड कॉस्टेबल की घायल होने की जानकारी पर एसपी रोहित काशवानी भी विदिशा मेडिकल अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।