चारा घोटाला स्वयं लालू जी ने सीबीआई को सौंपा था, बेमतलब उन्हें परेशान किया जा रहा है: दिग्विजय सिंह

नरेंद्र मोदी निर्णय पहले लेते हैं और सोचते बाद में हैं और देश में बढ़ती मंहगाई, रुपए के अवमूल्यन के साथ मोदी जी का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है

Updated: May 21, 2022, 05:45 AM IST

Courtesy : Twitter
Courtesy : Twitter

इंदौर: पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में शामिल होने इंदौर पहुंचे। 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा 1925 में आरएसएस का जन्म हुआ और आज तक क्या किया, केवल नफरत ही फैलाई और आज भी वही कर रहे हैं, देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, रुपए के अवमूल्यन के साथ मोदी जी का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। आज देश के सामने जो संकट है, मीडिया उसकी चर्चा क्यों नही करता।

दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि आज भाई चारे और प्रेम सद्भाव की आवश्यकता है, कभी कभी आप भी मोहब्बत की बात कर लिया करो।भारत जोड़ो यात्रा 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती से शुरू होगी जिसमें सभी नेता पद यात्रा में शामिल होंगे स्वयं सोनिया गांधी जी भी शामिल होंगी। दिग्विजय सिंह ने संजय शुक्ला को इंदौर के महापौर के लिए सबसे बेहतर चेहरा बताया। लालू यादव का बचाव करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि चारा घोटाला स्वयं लालू जी ने सीबीआई को सौंपा था, बेमतलब उन्हें परेशान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें...खिलचीपुर का अमन चैन बिगड़ा तो टी आई साहब, तुम्हारी ऐसी की तैसी कर देंगे.....: प्रियव्रत सिंह

नरेंद्र मोदी निर्णय पहले करते हैं सोचते बाद में हैं आज अंतर्रष्ट्रीय क्षेत्र में गेहूं की कमी है, मोदी जी ने श्रेय लेने के लिए कहा कि बड़े पैमाने पर गेहूं निर्यात किया जाएगा। अब व्यापारियों ने गेहूं खरीद लिया, उनके पास निर्यात के ऑर्डर आ गए और सरकार ने उसपे रोक लगा दी, आज छोटे मध्यम व्यापारियों के सैकड़ों करोड़ रुपए फसे हुए हैं और उसमें भी भाजपा आपदा में अवसर खोज रही है।

21 मई को मध्यप्रदेश बंद का ओबीसी को हमारा पूरा समर्थन है और कांग्रेस निकाय चुनावों में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार बनाएगी। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की जीत को दद्दू पहलवान के किस्से से व्यक्त किया।