धार जिले के बदनावर में भीषण हादसा, ट्राले ने बस को मारी टक्कर, 8 यात्री घायल

हादसे के बाद 108 एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस से घायलों को इलाज के लिए सिविल हास्पिटल बदनावर लाया गया।

Updated: Jun 04, 2023, 05:21 PM IST

धार। मध्य प्रदेश में एक के बाद एक सड़क दुर्घटना हो रहे हैं। रविवार सुबह धार जिले के बदनावर में एक ट्राले ने आगे चल रही यात्री बस को ओवरटेक करते हुए साइड से टक्कर मार दी। करीब 7 बजे हुए इस हादसे में बस में सवार 8 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस से घायलों को इलाज के लिए सिविल हास्पिटल बदनावर लाया गया। 

जानकारी के मुताबिक ये बस जोधपुर से हैदराबाद जा रही थी। TI विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि ट्राले में सीमेंट की बोरियां भरी थीं। टक्कर लगने से बस की एक साइड की बॉडी निकल गई और साइड से बैठे यात्री घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने ट्राले को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।

सूचना मिलते ही टीआई विश्वदीपसिंह परिहार भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने ही घायलों को 108 एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस से इलाज के लिए सिविल हास्पिटल बदनावर भेजा। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ। पुलिस के मुताबिक 8 घायलों में से 6 को फैक्चर हुए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है।