MP cabinet विस्तार जल्द, शिवराज,वीडी शर्मा और सुहास भगत की मीटिंग
coronavirus india : मंत्री पद के दावेदारों के नामों पर सहमति बनाने के प्रयास तेज

मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की तैयारियों अंतिम चरण में है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत की बैठक हुई। माना जा रहा है कि तीनों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई है। सोमवार को मुख्यमंत्री चौहान राजभवन गए थे तब भी यही समझा गया था कि उन्होंने राज्यपाल लालजी टंडन को संभावित विस्तार के बारे में बताया है।
Click MP में वरिष्ठ होंगे गरिष्ठ, शिवराज की टेंशन
मंत्रिमंडल का विस्तार की इसी कवायद को देखते हुए मंत्री पद के लिए दावेदारों का मुख्यमंत्री चौहान से मिलने का क्रम जारी है। कांग्रेस छोड़ कर गए ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट उपचुनाव के पहले मंत्रिमंडल में जगह पाना चाहता है ताकि वे जनता के बीच सम्मान के साथ पहुंच सके। अभी शिवराज कैबिनेट में सिंधिया गुट के दो नेता तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को ही मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा कमलनाथ कैबिनेट में रहे डॉ. प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया भी मंत्री बनने की दौड़ में हैं। बदनावर क्षेत्र के राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव के साथ कांग्रेस छोड़ने वाले बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना, हरदीप डंग और रणवीर जाटव भी मंत्री बनना चाहते हैं। उधर, भाजपा में भी मंत्री बनने के लिए एक अनार सौ बीमार जैसी हालत है। ऐसे में मंत्रिमंडल का विस्तार शिवराज के लिए रस्सी पर चल कर संतुलन साधने जैसा है।