MP corona : 9 दिनों में 76 मौत, रतलाम में एक साथ 24 पॉजिटिव

madhya pradesh corona updates : प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 250 से अधिक मरीजों की हालत गंभीर

Publish: Jun 11, 2020, 12:19 AM IST

रतलाम में कोरोना बम फूटा है, यहां एक साथ 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये मरीज रतलाम और जावरा के रहने वाले हैं। रतलाम शहर के नयापुरा, पीएंडटी कॉलोनी और जावरा में नए कंटेनमेंट क्षेत्र बना कर सख्ती की जा रही है। अब रतलाम में कुल 13 कंटेनमेंट क्षेत्र हो गए हैं। रतलाम में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बाद अब सोशल मीडिया पर सख्त कर्फ्यू लागू करने की मांग बढ़ गई है।

भोपाल में कोरोना मरीजों की संख्या 2053 से ज्यादा

वहीं भोपाल में कोरोना मरीजों की संख्या 2053 से ज्यादा हो गई है। अब तक मिले 2053 कोरोना मरीजों में से 379 अकेले जहांगीराबाद से हैं। इनमें भी करीब 170 मरीज अकेले चर्च रोड अहीरपुरा क्षेत्र के हैं। इंदौर में मंगलवार को 51 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं मंगलवार देर रात जारी बुलेटिन में 2 लोगों की मौत का जिक्र भी है। जिसमें से एक मरीज की मौत 10 अप्रैल को ही हो चुकी थी, जिसे अब इस महामारी से होने वाली मौतों की सूची में जोड़ा गया। वहीं दो कोविड अस्पतालों से 23 मरीज ठीक होकर अपने लौट चुके हैं। 

Unlcok1 में हुई 76 मौतों ने बढ़ाई चिंता

एक जून से शुरु हुए Unlcok1 में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में 1 से 9 जून तक अनलॉक पीरियड में कोरोना से 76 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 250 से अधिक मरीजों की हालत गंभीर है। मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9849 हो गयी है। यहां अब तक 420 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर में 3881 संक्रमित और 161 की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में स्वस्थ्य मरीजों का आंकड़ा 6729 है । वहीं 3120 एक्टिव मरीजों का प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।