MP के सभी जिलों में जलाए गए नरोत्तम मिश्रा के पुतले, दिग्विजय सिंह के खिलाफ अभद्रता को लेकर सड़कों पर उतरी यूथ कांग्रेस
मध्यप्रदेश के सभी जिलों में फूंके गए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के पुतले, पार्क की जमीन आरएसएस से जुड़े एनजीओ को देने का मामला, विरोध कर रहे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर पुलिस ने चलाया था वॉटर कैनन

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ पुलिसिया बलप्रयोग को लेकर कांग्रेस नेताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना के तीन दिन बाद आज भी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेशभर में उग्र प्रदर्शन किया है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन किया गया।
राजधानी भोपाल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सैंकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर नरोत्तम मिश्रा मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पहले नरोत्तम मिश्रा के पुतले को जूता मारकर विरोध दर्ज कराया, इसके बाद पुतले में आग लगा दी गई।
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ भोपाल में हुए बलप्रयोग के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतलादहन।@INCMP |@IYCMadhya |@digvijaya_28 |@VikrantBhuria |@NooriKhanINC |#NarottamMishra |#MadhyaPradesh pic.twitter.com/fgEvkaxArd
— humsamvet (@humsamvet) July 14, 2021
उधर गाडरवारा में नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया। जानकारी के मुताबिक यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जैसे ही नरोत्तम मिश्रा के पुतले में आग लगाया, पुलिस वॉटर कैनन से पानी की बौछार शुरू कर दी और पुतले में लगी आग को बुझा दिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ाया और उनके ऊपर वॉटर कैनन चलाया गया।
आज गाडरवाड़ा में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री अभिषेक पटेल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता के विरोध में ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन किया गया। pic.twitter.com/A0ioor6cHx
— MP Youth Congress (@IYCMadhya) July 14, 2021
आज भिंड में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार देशलहरा व विधानसभा अध्यक्ष श्री बंटी गुर्जर के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता के विरोध में ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन किया गया। pic.twitter.com/qaHSvDteEA
— MP Youth Congress (@IYCMadhya) July 14, 2021
इसी तरह उमरिया, आगर, देशलहरा, अशोकनगर, सीधी, रीवा, ग्वालियर समेत लगभग सभी जिलों से तस्वीरें आईं हैं। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ अभद्रता करने वाले डीआईजी इरशाद वली को बर्खास्त करने साथ ही नरोत्तम मिश्रा के इस्तीफे की मांग की। उमरिया युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा, 'भोपाल में जो सरेआम लोकतंत्र की हत्या हुई है। जिस तरीके से हमारे वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर राजनीतिक द्वेष की भावना से बलप्रयोग की गई है हम उसका विरोध करते हैं।'
आज उमरिया में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजेंद्र सिंह (अब्बू) के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता के विरोध में ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन किया व डी आई जी को बर्खास्त करने की मांग की गई। pic.twitter.com/cf1K4c7jN4
— MP Youth Congress (@IYCMadhya) July 14, 2021
यदि हम उग्र हुए तो शिवराज का हुकूमत चलाना मुश्किल हो जाएगा- विक्रांत भूरिया
मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कल ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को चुनौती दिया था। भूरिया ने कहा था कि, 'कल प्रदेश के सभी विधानसभा में हमारे कार्यकर्ता नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन करेंगे। मैं प्रशासन को चुनौती देता हूँ, रोक सको तो रोक लो। न हम लाठी से डरेंगे न हम फव्वारों से डरेंगे।' भूरिया ने आज इस घटना को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, 'प्रशासन हमारे वरिष्ठ नेता जिनकी उम्र करीब 75 वर्ष है उनके साथ गुंडागर्दी करती है। प्रशासन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी का बौछार करे, लाठियां चलाए या गोलियां दागे, हम ये बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन वरिष्ठों पर बलप्रयोग होगा तो हम चुप नहीं बैठेंगे। यदि प्रदेश के युवा उग्र हुए तो शिवराज का हुकूमत चलाना मुश्किल हो जाएगा।'
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के साथ की गई बर्बरता के विरोध में आगर विधानसभा अध्यक्ष इरफान अन्सारी और जिला महासचिव अनमोल वर्मा द्वारा आगर चौराहे पर ग़ृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला फुंका गया..। pic.twitter.com/iv1oWSlJPh
— MP Youth Congress (@IYCMadhya) July 14, 2021
भोपाल में चल रहा ससुर दामाद का खेल- विवेक त्रिपाठी
सीधी में प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि भोपाल में ससुर दामाद का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा, 'भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया संवैधानिक कर्तव्यों से ऊपर दामाद होने का कर्तव्य निभा रहे हैं। वे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद हैं और उन्हीं के इशारे पर दिग्विजय सिंह के साथ बर्बरता की गई है। सीएम शिवराज को हम चेतावनी देते हैं कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ यदि तत्काल कार्रवाई नहीं कि गई तो यूथ कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने पर बाध्य होंगे।'
यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, कांग्रेस बोली- ब्रिटिश राज की याद दिला दी
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार ने इंडस्ट्रियल एरिया गोविंदपुरा की दस हजार स्क्वेयर फुट जमीन आरएसएस से जुड़ी एक NGO को कार्यालय बनाने के लिए अलॉट कर दिया है। यह जमीन पार्क की जमीन है और यहां पूर्व सीएम बाबूलाल गौर, दिग्विजय सिंह और यहां तक कि खुद सीएम शिवराज पौधरोपण कर चुके हैं। इस बंदर-बांट के खिलाफ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के लोग एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने इसी पार्क के वजूद को बनाए रखने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद बैरिकेडिंग पकड़कर जब खड़े थे, तब पुलिस ने सिंह के ऊपर वॉटर कैनन चलाई। इस दौरान सिंह के कानों में पानी घुस गया। इतना ही नहीं प्रशासन ने इस घटना के बाद उल्टे दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।