MP Election: भाग्य से बड़ा कुछ भी नहीं, नाराज दावेदारों को BJP प्रदेशाध्यक्ष की पत्नी ने दी धैर्य रखने की सलाह
BJP Candidates List: उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद इन दिनों भाजपा में जंग छिड़ी हुई है। नाराज दावेदारों और उनके समर्थकों ने पार्टी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी की 5वीं लिस्ट जारी होने के बाद प्रदेशभर ने बवाल हो रहा है। टिकट न मिलने से नाराज दावेदार और उनके समर्थकों ने पार्टी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पत्नी डॉ स्तुति मिश्रा का एक ट्वीट चर्चाओं में है। वह इस ट्वीट के माध्यम से नाराज दावेदारों को धैर्य रखने की सलाह देती नजर आ रही हैं।
डॉ स्तुति मिश्रा ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, 'जिनकी लॉटरी नहीं लगती, उनसे निवेदन है की भाग्य और प्रारब्ध से बड़ा कुछ भी नहीं। और थोड़ा समय दें और ये देखें की जिनकी लॉटरी लगी है तो वो कितने दिन की लगी है। आपका परमात्मा पर विश्वास ही आपकी ताक़त है। धैर्य रखें। समय बलवान है। जय महाकाल। जय भद्रकाली।'
जिनकी लॉटरी नहीं लगती, उनसे निवेदन है की भाग्य और प्रारब्ध से बड़ा कुछ भी नहीं।
— Dr Stuti Mishra (@drmishra_stuti) October 22, 2023
और थोड़ा समय दें और ये देखें की जिनकी लॉटरी लगी है तो वो कितने दिन की लगी है।
आपका परमात्मा पर विश्वास ही आपकी ताक़त है। धैर्य रखें। समय बलवान है। #time #lifelessons जय महाकाल जय भद्रकाली
बता दें कि भाजपा में प्रत्याशियों की पांचवीं सूची सामने आने के बाद जमकर घमासान मचा हुआ है। जबलपुर में ही बीते शनिवार टिकट को लेकर खासा विवाद देखने को मिला। यहां नाराज कार्यकर्ताओं ने एमपी भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को घेर लिया और धक्का मुक्की की थी। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ भी खुलकर नारेबाजी की गई थी। डॉ. स्तुति मिश्रा भी जबलपुर की रहने वाली हैं। ऐसे में इस घटना के बाद सामने आए उनके इस ट्वीट ने सियासी पारे को और चढ़ा दिया है।