MP: श्योपुर में तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 11 घायल, 4 गंभीर रुप से घायल

श्योपुर जिले में मुंडन कार्यक्रम कराने के लिए खिरखिरी गांव के ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे लोगों का ट्रॉली पलटने से 11 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों में से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Updated: May 15, 2024, 06:47 PM IST

श्योपुर। श्योपुर जिले में मुंडन कार्यक्रम कराने के लिए खिरखिरी गांव के ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे लोगों का ट्रॉली पलटने से 11 लोग घायल हो गए। ये सड़क हादसा आज यानी बुधवार को भरी दोपहरी में हो गया। हादसे में घायल हुए लोगों में से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा ढोढर थाना इलाके में चंबल नहर कैनाल के पास हुआ है। वही ये सभी मुंडन कार्यक्रम कराने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली खिरखिरी गांव से भमपुरा जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल है। वही स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।