Corona: बेंगलुरू में नहीं मिल रहे हैं 3,338 पॉजिटिव

अधिकारियों ने कहा कि मरीजों ने जानबूझकर दिया अपना गलत पता और फोन नंबर

Updated: Jul 26, 2020, 06:54 PM IST

Pic: Swaraj Express
Pic: Swaraj Express

बेंगलूरू। कर्नाटक के बेंगलूरू हर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच शहर के अधिकारियों ने एक बहुत ही चिंताजनक जानकारी दी है। दरअसल, शहर में 3,338 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कोई पता नहीं मिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इन मरीजों का पता लगाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इन मरीजों का पता इसलिए नहीं लग पा रहा है क्योंकि टेस्ट कराते वक्त इन मरीजों ने गलत जानकारियां दीं। 

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना टेस्ट से पहले लोगों को एक फॉर्म भरना होता है। इस फॉर्म में लोग अपने घर का पता और अपना फोन नंबर गलत लिख दे रहे हैं, इसलिए पॉजिटिव आने के बाद उन्हें खोजने में परेशानी हो रही है। 

यह चौंका देने वाली जानकारी तब सामने आई है, जब पूरे कर्नाटक के कुल कोरोना मामलों में से लगभग आधे बेंगलुरू के शहरी इलाकों में सामने आए हैं। 25 जुलाई को कर्नाटक में कोरोना के 5,072 मामले सामने आए, इनमें से 2,036 मामले केवल बेंगलुरू में ही थे। बेंगलुरी शहरी जिले में कोरोना के अब तक 43,503 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि इसके बाद राज्य में दक्षिण कन्नड़ जिला 4,602 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं कलबुर्गी 3,712 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। बेंगलूरू में संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया था, जो 22 जुलाई को समाप्त हुआ।