बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली पर बरसे केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस तारीख को गांधीजी की हत्या हुई थी और 76 साल बाद उन्होंने बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है, यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है।

नई दिल्ली। सबसे ज्यादा पार्षद होने के बावजूद चंडीगढ़ मेयर पद के चुनाव कांग्रेस-आप गठबंधन को झटका लगा है। यहां भाजपा 16 वोट पाकर ही चुनाव जीत गई, जबकि 20 वोट प्राप्त करने वाली गठबंधन को हारा हुआ घोषित कर दिया गया। तर्क दिया गया कि कांग्रेस-आप गठबंधन के आठ वोट रिजेक्ट हो गए। मेयर चुनाव में हुई इस धांधली को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'आज लोकतंत्र के लिए काला दिन है जिस तरह से बीजेपी गुंडागर्दी करके सारे आम बेईमानी करके चंडीगढ़ मेयर चुनाव में अपना मेयर बनाया है और उनकी यही बेईमानी वीडियो में कैप्चर हो गई। पूरा देश आज वो वीडियो सोशल मीडिया पर देख रहा है।'
केजरीवाल ने आगे कहा, 'मेयर आते जाते रहते हैं, पार्टियां आती जाती रहती हैं, लेकिन मुद्दा ये है कि इन्होंने गुंडागर्दी करके ये चुनाव जीता। अगर इसे पूरे देश ने मिलकर नहीं रोका गया तो आने वाले समय में ये देश के लिए बहुत खतरनाक है। बीजेपी ने वोटों की चोरी की है।'
This is more clear video from a better angle in which you can see #Chandigarh presiding officer making false marks on ballot.
— Amock (@Politics_2022_) January 30, 2024
This is a national shame which has painted a blot on democracy. Speak up before it start haunting you.
Share it with bhakts pic.twitter.com/o2tb502HRn
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में लोकतंत्र को लूटा गया है। देश के लोकतंत्र में आज का दिन काले अक्षरों में लिखा जाएगा। सीएम मान ने कहा कि मेयर आज सीट पर बैठाया गया है, जीता नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि ये राष्ट्रीय मुद्दा है. ये देश की बात है। दुर्भाग्य से ये वो ही महीना है जब हमने गणतंत्र दिवस मनाया। चंडीगढ़ में लोकतंत्र को लूटा गया।