घर जाने में हादसे का शिकार मजदूर
मौके पर तीन मजदूरों की मौत हो गई वहीं लगभग दो दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए।

मजदूरों को लेकर महाराष्ट्र से यूपी जा रहे पिकप वाहन को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। मौके पर तीन मजदूरों की मौत हो गई वहीं लगभग दो दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में यूपी के फैजाबाद से मजदूरी करने ये लोग गए थे। मजदूरों को लॉकडाउन के चलते वापिस उनके घर भेजा जा रहा था।
ये लोग पिकअप वाहन क्रमांक एम एच04 सी एल से फैजाबाद जा रहे थे। तभी सागर -छतरपुर नेशनल हाईवे पर छापरी गांव के नजदीक यूपी से आवश्यक सामान लेकर सागर आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 78 यू के 2676 ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं लगभग 15 मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुँची कर्रापुर चौकी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रवाना किया। साथ ही हादसा बंडा थाना क्षेत्र में होने के चलते बंडा थाना पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है