लखनऊ के ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत, दस से अधिक मजदूर घायल

लखनऊ के केटी ऑक्सीजन प्लांट में हुई दुर्घटना, ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान हुआ यह हादसा

Updated: May 21, 2021, 10:26 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दस से अधिक मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। ऑक्सीजन प्लांट में रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। 

लखनऊ के केटी ऑक्सीजन प्लांट में यह हादसा हुआ। यह दुर्घटना बुधवार दोपहर में हुई। हादसे के दौरान ऑक्सीजन रिफिलिंग का काम चल रहा था। ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन का सिलेंडर फट गया। धमाकेदार ब्लास्ट के कारण आस पास का पूरा इलाका दहल गया। 

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से प्लांट में काम करने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई। दस से अधिक मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। घायल मजदूरों को आनन फानन में लोहिया अस्पताल ले जाया गया। कई मजदूरों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।