Priyanka Gandhi: राहुल गांधी जैसा भाई मिलने पर गर्व
Raksha Bandhan 2020: हर सुख-दु:ख में साथ रहते हुए मैंने अपने भाई से सीखा प्रेम, सत्य और धैर्य का साथ

नई दिल्ली। सोमवार (03 अगस्त) को पूरे देश भर में रक्षाबंधन की त्योहार मनाई जा रही है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। पहले राहुल ने अपनी बहन प्रियंका को गले लगाते हुए तस्वीर साझा करते हुए देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। उसके बाद प्रियंका ने भी अपने भाई की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उन्हें राहुल जैसा भाई मिलने पर गर्व है।
प्रियंका गांधी में अपने ट्वीट में लिखा, 'हर सुख-दुख में साथ रहते हुए मैंने अपने भाई से प्रेम, सत्य और धैर्य का साथ सीखा है। मुझे ऐसा भाई मिलने पर गर्व है। समस्त देशवासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।'
हर सुख-दुख में साथ रहते हुए मैंने अपने भाई से प्रेम, सत्य और धैर्य का साथ सीखा है। मुझे ऐसा भाई मिलने पर गर्व है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 3, 2020
समस्त देशवासियों को पावन पर्व #रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।#RakshaBandhan pic.twitter.com/KWTGpTZQYy
वहीं राहुल गांधी ने प्रियंका को गले लगाते हुए फ़ोटो के साथ ट्वीट कर कहा, 'Wishing every one a happy #RakshaBandhan. आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ।'
Wishing every one a happy #RakshaBandhan.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 3, 2020
आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/EJZWPSGO2J
बता दें कि राहुल और प्रियंका के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। यह इससे साबित होती है कि राहुल अक्सर अपनी बहन के लिए सार्वजनिक तौर पर प्यार भरे संबोधन का इस्तेमाल करते हैं। इसके पहले 2019 लोकसभा चुनावों के दौरान दोनों भाई-बहन राजनीतिक हलचलों के बीच अपने बॉन्डिंग के लिए सुर्खियों में रहते थे। लोकसभा चुनावों में जहां प्रियंका भी काफी सक्रिय दिखी थी वहीं दोनों भाई-बहन एक दूसरे का हौसला अफजाई करते रहते थे।
इस दौरान राहुल का बहन प्रेम और दोनों की हंसी ठिठोली सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती थी। एक बार यूपी के उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करने पहुंची प्रियंका जब कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंचीं तो एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो शायद ही कभी नजर आया हो। एयरपोर्ट पर अलग-अलग हेलीकॉप्टर से उतरे राहुल और प्रियंका का कांग्रेस के नेताओं ने स्वागत किया। इसी दौरान राहुल गांधी ने बहन प्रियंका की खूब टांग खिंचाई की थी। वह प्रियंका को साथ में लेकर आगे बढ़े और बोले कि, 'मैं आपको बताता हूं कि एक अच्छे भाई का क्या मतलब होता है? मैं लंबी दूरी की यात्राएं कर रहा हूं, लेकिन मेरे पास छोटा हेलिकॉप्टर है। जबकि प्रियंका को छोटे सफर के लिए बड़ा हेलिकॉप्टर मिला है।''