Rahul Gandhi: सिर्फ मोदी के दो-तीन मित्रों के लिए है नया कानून, किसानों को लाभ है तो वे नाराज़ क्यों
राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से किसानों के लिए भोजन और पानी के इंतज़ाम में मदद करने को कहा

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के कृषि विधेयकों को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर यह कानून किसानों के हित में है, तो देश का किसान सड़कों पर क्यों है ? किसान इतने गुस्से में क्यों है ? अगर कानून से किसानों का फायदा होने वाला है तो किसान हज़ारों मील दूर चलकर मोदी सरकार के कानून का विरोध क्यों कर रहे हैं ?
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि यह कानून किसानों के हित में है। अगर यह कानून किसानों के हित में है तो किसान खुश क्यों नहीं है ? राहुल गांधी ने कहा कि ये कानून किसानों के लिए नहीं बल्कि उनके दो तीन पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए है।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी: कृषि कानूनों को सही बताने वाले लोग क्या ख़ाक किसानों के पक्ष में हल निकालेंगे
देश की शक्ति की रक्षा ही देशभक्ति है, हमें किसानों के समर्थन में खड़ा होना होगा : राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश की शक्ति की रक्षा ही देशभक्ति है। और देश की शक्ति किसान हैं। इसलिए हमें किसानों का समर्थन करना होगा। राहुल गांधी ने कहा कि हम सब को मिलकर हिन्दुस्तान की शक्ति के साथ खड़ा होना होगा। किसान के साथ खड़ा होना चाहिए।
श्री राहुल गांधी जी का किसानों के समर्थन में संदेश..!#SpeakUpForFarmers pic.twitter.com/VRq4vrOug0
— MP Congress (@INCMP) November 30, 2020
राहुल गांधी ने देश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जहाँ भी ये किसान भाई हैं, वहां जनता को किसानों के समर्थन में खड़ा होना चाहिए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किसान भाइयों के लिए भोजन पानी वगैरह का इंज़ाम करने में मदद करनी चाहिए।