पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा को राहुल गांधी ने दिया कंधा, पिता के दोस्त की अंतिम यात्रा में चले नंगे पांव

पंचतत्व में विलीन हुए कैप्टन सतीश शर्मा, अंतिम यात्रा में राहुल गांधी ने नंगे पैर दिया कंधा, नम आंखों से दी विदाई

Updated: Feb 19, 2021, 11:29 AM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा का अंतिम संस्कार पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। उनकी अंतिम यात्रा में राहुल गांधी ने उन्हें कंधा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे। प्रियंका गांधी और उनके पति राबर्ट वाड्रा भी कैप्टन सतीश शर्मा को आखिरी विदाई देने पहुंचे थे। कैप्टन सतीश शर्मा गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी उनके करीबी मित्र थे।  

बुधवार को गोवा में कैप्टन सतीश शर्मा का देहांत हो गया था। 73 वर्ष के सतीश शर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कैंसर था, जिसका इलाज चल रहा था। 11 अक्टूबर, 1947 को आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में जन्मे कैप्टन सतीश शर्मा एक प्रोफेशनल कमर्शियल पायलट थे। उन्होंने नरसिम्हा राव की सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के तौर पर काम किया था। 1986 में पहली दफा कैप्टन सतीश शर्मा को राज्यसभा सासंद बनाया गया था। राजीव गांधी ने निधन के बाद 1991 में वे अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीते थे। वे 6 बार सांसद रहे। तीन बार रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीते, जबकि तीन बार राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्होंने सोनिया गांधी के लिए रायबरेली सीट छोड़ दी थी। जुलाई 2004 से 2016 तक वे राज्य सभा के सदस्य रहे।