एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक होने पर पति ने पत्नी को जंजीरों से जकड़ा, 3 महीने बाद पुलिस ने खोली बेड़ियां

राजस्थान में घरेलू हिंसा की रूह कंपाने वाली घटना, पति को शक था कि पत्नी का किसी और से चल रहा है अफेयर, 30 किलो वजनी लोहे की जंजीर से बांधे रखा

Updated: Jul 01, 2021, 06:19 AM IST

Photo Courtesy: Hindustan
Photo Courtesy: Hindustan

प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ से घरेलू हिंसा का एक रूह कांपने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पिछले तीन महीने से जंजीरों से बांधकर रखा था। महिला 30 किलो वजनी लोहे की जंजीरों से बंधी हुई थी। शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का शक था।

मामला प्रतापगढ़ जिले के अर्नोद थाना क्षेत्र के लालगढ़ ग्राम पंचायत अंतर्गत जाम्बुखेड़ा गांव का है। यहां भैरुलाल मीणा नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी को इस साल होली के पहले से ही जंजीरों से बांधे रखा था। भैरुलाल उसे मानसिक और शारीरिक यातना है भी दे रहा था। हालांकि, तीन महीने बाद इस बात की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने इलाके में जांच के लिए टीम को भेजा को वहां 40 साल की  एक महिला दो ताले में जंजीरों से बंधी मिली। महिला के पैर 30 किलो वजनी जंजीर से बंधे हुए थे, और वह अत्यधिक पीड़ा में थी। पुलिस ने तत्काल महिला को जंजीरों से छुड़ाया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका पति उसपर किसी और के साथ अफेयर होने का शक करता है और इसीलिए उसने जंजीरों से बांध दिया था।

यह भी पढ़ें: कोरोना की वजह से पांच साल के मासूम बच्चे भी हो रहे हैं डिप्रेशन के शिकार

महिला के मुताबिक वह खेतों में अपनी मां की मदद करने के लिए अक्सर पास के हींगलाज गांव जाती थी। इस पर उसका पति और 1 पुत्र उस पर अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंधों होने का शक करते थे। इतना ही नहीं पति उसके मायके जाकर भी परिवार के सामने नशे में धुत होकर उसे बेरहमी से पीटता था। 

महिला का आरोप है कि होली के कुछ दिन पहले उसके पति और उसके एक बेटे ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसे जंजीरों से बांध दिया। इसके बाद जंजीर कभी नहीं खोला। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।