रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका ने रद्द किया असम-तमिलनाडु और केरल का दौरा

प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनावों के ठीक पहले अपने पूर्व प्रस्तावित दौरे को रद्द करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से मांफी मांगा है, साथ ही कांग्रेस के जीतने की कामना की है

Updated: Apr 02, 2021, 11:39 AM IST

Photo Courtesy : Scroll.in
Photo Courtesy : Scroll.in

नई दिल्ली। देश के जानेमाने कारोबारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के पति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वाड्रा ने खुद एक फेसबुक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। वाड्रा के कोरोना संक्रमित होने का असर कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान पर पड़ा है। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने वाड्रा के कोरोना संक्रमित होने के वजह से खुद को आइसोलेट कर लिया है साथ ही असम, तमिलनाडु और केरल के प्रस्तावित दौरों को भी रद्द कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव ने वीडियो जारी कर अपनी सभाएं रद्द करने की जानकारी दी है, साथ ही कार्यकर्ताओं से माफी भी मांगी हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया, 'हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ।' 

रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में अपने कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अभी एसिमटोमेटिक हैं। वाड्रा ने लिखा, 'हाय फ्रेंड्स, दुर्भाग्य से मैं किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ गया और कोरोना से संक्रमित हो गया, हालांकि मुझमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। प्रियंका और मैं आइसोलेट हो गए हैं, हालांकि उनका रिपोर्ट नेगेटिव है। सौभाग्य से बच्चे इन दिनों हमारे साथ नहीं हैं और घर पर बाकी सभी भी निगेटिव पाए गए हैं। उम्मीद है कि हम सभी जल्द ही सामान्य जीवन में लौट आएंगे।'  

यह भी पढ़ें: EVM मामले पर राहुल का वार, बोले-EC की गाड़ी ख़राब, BJP की नीयत ख़राब, लोकतंत्र की हालत ख़राब

बता दें चार राज्यों केरल, असम, तमिलनाडु पश्चिम बंगाल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में जारी विधानसभा चुनाव में प्रियंका सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। असम में प्रियंका गांधी आज तीन सभाएं करने वाली थीं। प्रियंका दोपहर 12 बजे गोलपारा पूर्व में, दोपहर डेढ़ बजे गोलकगंज में और दोपहर साढ़े तीन बजे सरुखेत्री में जनसभा करने वाली थीं। इसके अलावे कल तमिलनाडु में उनकी सभाएं थी और परसो वह केरल में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाली थीं। हालांकि, अब सभी कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा है।