लखनऊ में पुलिस ने बापू प्रतिमा पर माल्यार्पण से रोका तो उपवास पर बैठे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
भूपेश बघेल ने कहा है कि जिस झंडे को आरएसएस ने मानने से इनकार कर दिया था, उसे ही आज पूरा देश थाम के खड़ा है

लखनऊ। कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस कांग्रेस की सभी इकाइयां कार्यक्रम कर रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता लखनऊ में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रही थे। लेकिन प्रशासन ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर में उपवास पर बैठ गए हैं।
दरअसल उत्तर प्रदेश कांग्रेस आज पार्टी कार्यालय से संदेश यात्रा निकालने जा रही थी। लिहाज़ा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे। लेकिन प्रशासन ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोक दिया। अजय कुमार लल्लू ने पुलिस अघिकारियों से पूछा कि वो आखिर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने देंगे या नहीं। इस पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम आपको माल्यार्पण करने की इजाज़त नहीं दे सकते। इसी के बाद अजय कुमार लल्लू ने उपवास पर बैठने का एलान कर दिया।
इस घटनाक्रम का वीडियो खुद अजय कुमार लल्लू ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, "स्थापना दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर पुष्पांजलि करने जा रहा था लेकिन पुलिस बल लगा उप्र की घमंडी सरकार ने रोक दिया। गांधी जी के देश में गांधी जी के मूर्ति पर पुष्पांजलि नहीं कर सकते। यह कैसा लोकतंत्र है? उत्तर प्रदेश में अघोषित आपातकाल है। हम उपवास करेंगे।"
स्थापना दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर पुष्पांजलि करने जा रहा था लेकिन पुलिस बल लगा उप्र की घमंडी सरकार ने रोक दिया।
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) December 28, 2020
गांधी जी के देश में गांधी जी के मूर्ति पर पुष्पांजलि नहीं कर सकते। यह कैसा लोकतंत्र है?
उप्र में अघोषित आपातकाल है। हम उपवास करेंगे। pic.twitter.com/C55JvvmcYW
कांग्रेस की नसों में आज़ादी और किसानों-मज़दूरों के आंदोलन का रक्त बहता है : प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेताओं को माल्यार्पण करने से रोकने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा है, 'कांग्रेस पार्टी की नसों में आजादी आन्दोलन एवं किसानों-मजदूरों के आन्दोलन का रक्त बहता है।हमारे स्थापना दिवस पर यूपी में हमें महापुरुषों का माल्यार्पण करने, संदेश यात्रा निकालने से रोका जा रहा है। नेताओं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार, नजरबंद किया जा रहा है। ये लोकतंत्र की हत्या है।
कांग्रेस पार्टी की नसों में आजादी आन्दोलन एवं किसानों-मजदूरों के आन्दोलन का रक्त बहता है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 28, 2020
हमारे स्थापना दिवस पर यूपी में हमें महापुरुषों का माल्यार्पण करने, संदेश यात्रा निकालने से रोका जा रहा है। नेताओं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार, नजरबंद किया जा रहा है।
ये लोकतंत्र की हत्या है। pic.twitter.com/IHuN61mBMM
लोगों के हाथों में तिरंगा देखना आरएसएस को मन ही मन कचोटता है : भूपेश बघेल
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने यूपी की योगी सरकार और बीजेपी पर हमला बोल दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 'मुझे लगता है कि भाजपा और संघ को यह अंदर ही अंदर कचोट रहा होगा कि कैसे उस तिरंगे को आज पूरा देश थामकर खड़ा है जिसे उन्होंने राष्ट्र ध्वज मानने से इंकार किया था।ख़ैर, जिस आचरण से भाजपा सरकार आज तिरंगा थामे हुए कार्यकर्ताओं को रोक रही है, गोरे भी ऐसे ही करते थे। बाकी इतिहास है..'
मुझे लगता है कि भाजपा और संघ को यह अंदर ही अंदर कचोट रहा होगा कि कैसे उस तिरंगे को आज पूरा देश थामकर खड़ा है जिसे उन्होंने राष्ट्र ध्वज मानने से इंकार किया था।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 28, 2020
ख़ैर, जिस आचरण से भाजपा सरकार आज तिरंगा थामे हुए कार्यकर्ताओं को रोक रही है, गोरे भी ऐसे ही करते थे।
बाकि इतिहास है.. https://t.co/4EkDi9bbVD
उपवास जारी है...
उधर कांग्रेस नेताओं का उपवास जारी है। अजय कुमार लल्लू कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उपवास पर बैठे हुए हैं और नारे लगा रहे हैं। अजय कुमार लल्लू ने उपवास का वीडियो साझा करते हुए कहा है,. 'दम है तेरे दमन में कितना देख लिया है.. देखेंगे दमनकारी, घमंडी योगी सरकार के ख़िलाफ़ उपवास जारी है।'
दम है तेरे दमन में कितना
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) December 28, 2020
देख लिया है...देखेंगे
दमनकारी, घमंडी योगी सरकार के ख़िलाफ़ उपवास जारी है। pic.twitter.com/p0bJBG4icy
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से रोकने का मामला वाकई हैरान करने वाला है। अगर महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानने वाली कांग्रेस अपने स्थापना दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं कर सकती तो यह वाकई उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक अधिकारों की चिंताजनक हालत का उदाहरण है।