Bastille Day 2020 : फ्रेंच रेवोल्यूशन की याद

बैस्टिल डे फ्रांस के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। द फ्रेंच रेवोल्यूशन में 14 जुलाई 1789 को फ्रांस की जनता ने बैस्टिल पर धावा बोल दिया था। उसी की याद में फ्रांस 14 जुलाई को अपना राष्ट्रीय दिवस बैस्टिल डे के रूप में मनाता है। फ्रेंच में इसका औपचारिक नाम Fête Nationale है।

Publish: Jul 14, 2020, 11:47 PM IST

Previous
स्‍वाधीनता, समानता और बंधुत्व  का प्रतीक दिवस
4 / 4

4. स्‍वाधीनता, समानता और बंधुत्व का प्रतीक दिवस

फ्रांसीसी कवि और दार्शनिक वोल्टेयर को शासक फ्रांसीसी रीजेंट के परिवार के खिलाफ बोलने के बाद लगभग एक साल के लिए बैस्टिल में कैद किया गया था। बैस्टिल फ्रांसीसी राजशाही के कठोर शासन और अत्याचार का प्रतीक बन गया था, विशेष रूप से राजा लुई सोलहवें और उनकी रानी मैरी एंटोनेट के समय। "स्‍वाधीनता, समानता और बंधुत्व" उस वक्‍त जनता का ध्‍येय बन गया था जो फ्रांस का आधिकारिक आदर्श वाक्य बना है।