PM मोदी 14 अप्रैल को करेंगे प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन, सभी प्रधानमंत्रियों का दिखेगा योगदान
तीन मूर्ति भवन में नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय से सटी 10,000 वर्ग मीटर भूमि पर बने इस संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्रियों से संबंधित संग्रह होंगे। यहां देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की दुर्लभ तस्वीरें, भाषण, वीडियो क्लिप, समाचार पत्र, साक्षात्कार और मूल लेखन प्रदर्शित किए जाएंगे।
4. युवा पीढ़ी को प्रेरित करना उद्देश्य
संग्रहालय खोलने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश के सभी प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व, दूरदृष्टि और उपलब्धियों के बारे में जागरूक और प्रेरित करना है। यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण से शुरू होकर कैसे प्रधानमंत्रियों ने विभिन्न चुनौतियों के माध्यम से देश का नेतृत्व किया और देश की सर्वांगीण प्रगति सुनिश्चित की इसकी कहानी बताता है।