Nitin gadkari virtual rally: देश में 1 लाख करोड़ रुपए का हाई-वे निर्माण

MP Bjp news : नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपनाई गई आर्थिक नीतियों से देश की प्रगति नहीं हो सकी।

Publish: Jun 11, 2020, 10:26 AM IST

Photo courtesy : aajtak
Photo courtesy : aajtak

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गड़करी ने आज मध्य प्रदेश की वर्चुअल रैली को संबोधित किया। वर्चुअल रैली को संबोधित करने के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा की उपलब्धियां गिनाने के साथ साथ कांग्रेस द्वारा अपनाई गई आर्थिक नीतियों पर जमकर निशाना साधा। गडकरी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपनाई गई आर्थिक नीतियों से देश की प्रगति नहीं हो सकी। पहले देश में एक्सप्रेस हाईवे नहीं था, मोदी सरकार में 22 एक्सप्रेस हाईवे बनाए जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने चंबल क्षेत्र में हाईवे बनाने की बात कही। हमारे देश में 1 लाख करोड़ रुपए का हाई-वे निर्माण शुरु हो रहा है। इसका फायदा मध्यप्रदेश को मिल रहा है।

गौरतलब है कि भाजपा मोदी सरकार 2.0 के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए पूरे देश भर में वर्चुअल रैलियों के ज़रिए अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश की वर्चुअल रैली को संबोधित किया। वर्चुअल रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में हमें इस संकट का आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ कोरोना के खिलाफ जंग जितनी है।