MP BJP : मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्चुअल रैली

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

Publish: Jun 12, 2020, 08:50 AM IST

Modi Government 2.0 का एक वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्चुअल रैली का आयोजन किया। पार्टी नेताओं ने इस दौरान प्रबुद्धजनों से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा की। एक अन्‍य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  सुहास भगत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस की सोंच राष्ट्रविरोधी बताते हुए कहा की मोदी सरकार की विकास से कांग्रेसी नेता तिलमिला रहे हैं। वहीं बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कश्मीर में भारतीय कानून लागू होने की बात कही। रीवा जिले के प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए प्रभात झा ने राम मंदिर, तीन तलाक, एनआरसी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की।

उज्जैन में वर्चुअल रैली के दौरान विजयवर्गीय ने 370 के लिए नेहरू को जिम्मेदार बताते हुए कहा की मोदी सरकार ने 370 और 35 A को उखाड़ फेंका है जिसके बाद अब कश्मीर में भारत का कानून चलता है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल सिवनी जिले में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'भारत ने मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह कोरोनावायरस से लडऩे का कार्य किया है वही कारण है कि इस संकट काल में भारत में रह रहे विदेशी भारत छोड़कर अपने देश नहीं जाना चाहते, उन्हें भारत पर पूरा भरोसा है।'