Lockdown 4.0 : राहुल गांधी ने दिखाई प्रवासी मजदूरों की कहानी

coronavirus india : राहुल गांधी अपने यूट्यूब चैनल पर डॉक्युमेंट्री के जरिए प्रवासी मजदूरों की कहानी दिखाई है। देखिए यह कहानी

Publish: May 23, 2020, 09:30 PM IST

Coronavirus महामारी के कारण देश में lockdown 4.0 लागू है। 24 मार्च से लागू लॉकडाउन ने देश भर में आर्थिक गतिविधियों को ठप कर दिया है। बेरोजगार हुए प्रवासी श्रमिक बीते दो माह से अपने घर लौटने की जद्दोजहद कर रहे हैं। कई तो पैदल ही घर के लिए निकल गए हैं। ऐसे ही प्रवासी श्रमिकों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास मुलाकात की थी। राहुल गांधी अपने यूट्यूब चैनल पर डॉक्युमेंट्री के जरिए आज इन प्रवासी मजदूरों की कहानी दिखाई। ये प्रवासी श्रमिक हरियाणा से पैदल अपने घर यूपी जा रहे थे। उनसे मुलाकात कर राहुल गांधी ने उनकी पीड़ा जानी थी तथा उन्‍हें वाहनों से घर भिजवाया था। आज शनिवार सुबह 9 बजे राहुल गांधी अपने यूट्यूब चैनल पर डॉक्युमेंट्री के जरिए इन मजदूरों की कहानी शेयर की। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा  कि कुछ दिन पहले, इन मजदूर भाई-बहनों से भेंट हुई जो हरियाणा से सैकड़ों किमी दूर यूपी के झांसी  में अपने गाँव पैदल ही जा रहे थे। आज सुबह 9 बजे इनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मनिर्भरता की अविश्वसनीय कहानी मेरे YouTube चैनल पर देखिए। इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल का लिंक भी शेयर किया है।