01 May Rashifal: प्रेम में नवीन मार्ग प्रशस्त होंगे

धन से अधिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है

Updated: Apr 30, 2021, 07:13 PM IST

Photo courtesy: jansatta
Photo courtesy: jansatta

मेष:- अर्थ की दिशा में लाभ होगा। यदि भ्रमण पर जाना चाहते हैं तो यात्रा में काफी प्रसन्नता मिलेगी। परिवार का अतिरिक्त स्नेह प्राप्त होगा। आज आपकी भेंट अपने किसी स्नेहास्पद से हो सकती है। संदेशों के आदान-प्रदान में सावधानी की आवश्यकता है। आज का दिन कुछ मामलों में ख़ास रहेगा और आप चिंता मुक्त होकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।

वृष:- आज अचानक नवीन मार्ग से अर्थागमन आपके मन की प्रसन्नता का कारण बनेगा। परिवार में किसी महिला का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। आज प्रिय की ओर से उपहरा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी आज अलग अंदाज में दिखेंगे और उनकी ओर से आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। खर्च को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है।  

मिथुन:- आपका स्वास्थ्य आपकी उदासी का कारण बन सकता है परिवार की प्रसन्नता के लिए आपको इससे उबरने की आवश्यकता है। आज कहीं से आया हुआ धन आपकी आर्थिक तंगी को दूर करेगा और इससे कई परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ समझदारी का व्यवहार सुख शान्ति और समृद्धि का कारण बनेगा। परिवार में दूसरों की दखलंदाजी से बचें। धार्मिक समारोह में भागीदारी के लिए दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक समस्याएं पारिवारिक कलह का कारण बन सकती हैं।

कर्क:- जीवन को आनंद दायक बनाने के लिए अपना ज़िद्दी स्वभाव छोड़ना पड़ेगा। आज आपके भाई बहनों को आपके मदद की आवश्यकता पड़ सकती है, लेकिन उनकी मदद करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च से आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है। आज सबसे अलग होकर किसी एकांत शांत स्थान पर आप अपना समय व्यतीत करेंगे। जहां आपको शान्ति प्राप्त होगी। आज आप दोनों को सुखद समाचार मिलने की संभावना है। प्रिय के प्रति आपका कोमल व्यवहार रहना चाहिए।

और पढ़ें: प्रेम में लीन होना ही परम ज्ञान की प्राप्ति है

सिंह:- अनावश्यक तनाव से मानसिक शांति भंग होती है। व्यापार में आज अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है। आज आप अपने बिजनेस को चरमोत्कर्ष पर पहुंचा सकते हैं। शाम को घर पर मेहमाननवाजी हो सकती है। यात्रा केवल आनंद दायिनी ही नहीं बल्कि शिक्षाप्रद भी रहेगी। जीवनसाथी का प्रतिकूल व्यवहार आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

कन्या:- योगाभ्यास से प्रारंभ किया गया दिन लाभदायक होगा, पूरा दिन ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। अपराह्न में आर्थिक लाभ भी होगा। आपकी वाणी से किसी का दिल ना दुखे इसका पूरा पूरा ध्यान रखना चाहिए। आज प्रिय की दूरी आपको मुश्किल में डाल देगी। किसी खेल में भाग लेकर आप समय का सदुपयोग करना चाहेंगे लेकिन सावधान रहें इस बीच कोई दुर्घटना भी हो सकती है। जीवनसाथी का आपसे झगड़ा हो सकता है, लेकिन सद्भाव से सुलझ जाएगा। 

तुला:- स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आज धन संचय करने में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि आज धन टिकेगा नहीं। आज मित्रों की ओर से कल्पनातीत मदद मिलेगी। प्रेम में नवीन मार्ग प्रशस्त होंगे। मतभेदों की लम्बी श्रृंखला के कारण असामंजस्य की स्थिति और तनाव होगा। व्यवहार को सरल बनाने की आवश्यकता है।

वृश्चिक:- रचनात्मकता आज आपको सुकून दिलाएगी। आज अनावश्यक खर्च हो सकता है। धन संचय के लिए बड़ों से परामर्श अवश्य करिए। रिश्तेदारों से उपहार मिलने की संभावना है, लेकिन वो प्रतिफल में भी कुछ चाहेंगे। आज प्रिय की असंतुष्टि का सामना करना पड़ेगा। लोगों के साथ समय नष्ट न करें। किसी वन प्रदेश में जाकर शांतिपूर्ण समय व्यतीत कर जीवन को निकट से समझने का मौका मिलेगा।

 

और पढ़ें: निरंतर सोचें कहां है सच्चा सुख और सच्ची शांति

धनु:- आज आपकी विजय आपके उत्साह में वृद्धि करेगी और मित्रों के साथ आप आनंद का अनुभव करेंगे। व्यापार में अच्छा फ़ायदा होने की संभावना है। आज बिजनेस को नवीन दिशा देने में आप सफल होंगे। आपका ज्ञान पूर्ण परिहास आपके चतुर्दिक लोगों को प्रभावित करेगा। पुराने झगड़ों को सुलझाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज अपनी कल्पना को आप साकार करेंगे। लोगों की परवाह किए बिना अपना मार्ग स्वयं प्रशस्त करें।

मकर:- प्रसन्नता समस्त समस्याओं का समाधान है। पारिवारिक बीमारी आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकती है। लेकिन धन से अधिक स्वास्थ्य पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। इस राशि के बच्चों को भविष्य की योजना बनाने की आवश्यकता है। आज आपकी ओर से चतुर्दिक प्रेम का वितरण किया जाएगा। 

कुम्भ:- स्वास्थ्य के प्रति निश्चिंत रहना ही स्वस्थ रहने का सबसे बड़ा कारण है। आज असत्य पर आपके सत्य की विजय होगी। कुम्भ राशि के जिन लोगों का व्यापार विदेशों में है, उन्हें आज अच्छा लाभ होता दिख रहा है। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा क्योंकि जीवनसाथी की ओर से आपको खुश करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। पैसा, प्यार और परिवार से दूर आज आपको शांति की खोज में किसी आध्यात्मिक सद्गुरु की शरण में जाना चाहिए। अध्यात्म के प्रति आपका विशेष आकर्षण संभव है। सद्गुरु के प्रवचन या किसी योग प्रशिक्षण केन्द्र में आपकी भागीदारी संभव है।

मीन:- मानसिक और शारीरिक स्वस्थता के लिए विश्राम अपेक्षित है। घरेलू उत्सव में धन खर्च के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज पिकनिक का कार्यक्रम अच्छा रहेगा। संबंधो को सुधारने के लिए व्यक्तिगत मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। आवश्यकता से अधिक खर्च की संभावना है।