03 June Rashifal: विदेश में नौकरी पाने का प्रयास सफल होगा

सामाजिक गतिविधियों के चलते प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय होगा

Updated: Jun 02, 2021, 06:57 PM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

मेष :- आपकी निर्भीकता और स्पष्टता से मित्र के अहं को ठेस पहुंच सकती है। अतिरिक्त धनार्जन के लिए आपको सूझबूझ से काम लेना होगा। घरेलू परिवर्तन आपकी भावुकता का कारण बन सकता है, लेकिन भावाभिव्यक्ति किसी खास के सामने ही होगी। नौकरी वालों को कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपकी अनचाही ग़लती के कारण सीनियर्स की डांट मिल सकती है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आप अच्छी पोशाक ख़रीद सकते हैं। वैसे तो दिन अच्छा रहेगा लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृष:- आपके लिए प्रसन्नता का विषय है क्योंकि अब अच्छा समय आने वाला है। और आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आपके परिचित आपके लिए आमदनी के नवीन स्रोत लेकर आएंगे। समस्याओं को मस्तिष्क में स्थान न दें। घर व मित्र के बीच अपनी स्थिति सुधारने के विषय में सोचना चाहिए। आपका शुभचिंतक साथी कभी-कभी आप पर गुस्सा भी कर बैठता है। ऐसे में उनसे नाराज़ होने की बजाए उनकी बातों को समझने की कोशिश करना चाहिए। भविष्य के लाभ को दृष्टिगत रखते हुए स्थापित लोगों के साथ जुड़ें। समय नष्ट करने वाले लोगों से बचने की कोशिश करें। आपके और जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर कर विवाद का कारण बन सकता है।

मिथुन:- अधिक चिंता और तनाव से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है इसलिए आपको अपने चिंता को छोड़कर चिंतन की दिशा में अग्रसर होने की आवश्यकता है। शंका और झुंझलाहट से दूर रहकर मानसिक स्पष्टता आवश्यक है। आज घर के किसी बड़े से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, इसलिए आपका अपना धन खर्च नहीं होगा। कई मज़बूत ताकतें आपके ख़िलाफ़ काम कर रही हैं जो आपको हानि पहुंचा सकती हैं। इसलिए आपको ऐसा क़दम उठाने से बचना चाहिए जिससे आपका और उनका आमना-सामना हो। यदि व्यवसाय में किसी नए भागीदार को जोड़ना चाहते हैं तो उससे कोई वादा करने से पहले ठीक से समझ बूझ लेना चाहिए। प्रयास करने पर आज जीवनसाथी के साथ सबसे अच्छा दिन गुज़ार सकते हैं।

कर्क:- आज आपके सामने आई हुई कई दिक्कतें और मतभेद आपकी झुंझलाहट और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। आर्थिक तंगी से बाहर आने में माता-पिता आपकी मदद करेंगे। परिवार से भी आपको मदद मिल सकती है। कलाकारों को अपना कौशल दिखाने के कई मौक़े उनके सामने होंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ होने के साथ ही प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी।

सिंह:- आपका गुस्सा आपको परेशानी में डाल सकता है। व्यापार में अच्छा खासा फ़ायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है। आज बिजनेस नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा। व्यापारियों को अपने व्यापार से संबंधित बात शेयर नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से मुश्किल में पड़ सकते हैं। रिश्तों का महत्व आज समझ में आ सकता है। जीवन की सारी ख़राब बातें भूलकर आज उसका भरपूर आनंद उठाएंगे।

कन्या:- स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सामने आई हुई योजनाओं में निवेश करने से पूर्व विचार अवश्य करें। सामाजिक गतिविधियों के चलते प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय होगा। अपने अनुकूल सोच वालों से ही अपने काम में मदद लेना चाहिए। सही वक्त पर उनकी मदद फ़ायदेमंद साबित होगी। विशेष रूप से मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। यदि आप घर से बाहर रहते हैं तो घर से आई कोई खबर आपको भावुक बना सकती है। आज आपका जीवनसाथी आपको प्रेम और सुख के लोक का अनुभव करा सकता है।

और पढ़ें: सत्संग मनुष्य को प्रभावित करता है

तुला:- आपको बेडौल होने से बचने के लिए ध्यान और योग का सहारा लेना स्वास्थ्य की दृष्टि से फ़ायदेमंद रहेगा। क़रीबी रिश्तेदार के आने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पिता की बेरुखी आपकी नाराजगी का कारण बन सकती है। ऐसे में आपको शांत रहना चाहिए। दूसरों की मदद से आज आप अपने उद्देश्य की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आपका जीवनसाथी आज अच्छे मूड में है।

वृश्चिक:- स्वास्थ्य की प्रतिकूलता के कारण काम में एकाग्रता नहीं बन पाएगी। आर्थिक मजबूती के लिए अनावश्यक खर्च करने से बचना चाहिए। पारिवारिक आवश्यकताओं को भी महत्व देना चाहिए। यदि आप विदेशों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। आज जीवनसाथी के साथ आत्मीयतापूर्ण बातों के लिए सही समय है।

धनु:- आपकी निर्भीकता आपके मनोबल को बढ़ाने में आपकी मदद करेगी। आज धन बचाने का प्रयास आपका असफल रहेगा, लेकिन घबराएं नहीं शीघ्र ही स्थिति नियंत्रित हो जाएगी। आपके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण नवीन मित्र बनेंगे। प्रारंभ की गई नवीन परियोजनाएं उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी। शादीशुदा ज़िंदगी में रिश्तेदारों का दखल परेशानी पैदा कर सकता है।

मकर:- बच्चों के कारण आज की शाम अच्छी रहेगी। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति भंग कर सकती है। अविवाहितों को वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा दिन है। एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने से सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी मुस्कुराहट से परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज जीवनसाथी का विशेष ध्यान आपके ऊपर होगा।

कुम्भ:- आज स्वास्थ्य अनुकूल रहने की पूरी संभावना है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। तालमेल बनाए रखने से घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। दलालों और व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है, उन्हें फ़ायदा होगा। समय का दुरुपयोग न करें। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की ख़ुशकिस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे।

मीन:- आपका विश्वास आपकी इच्छाओं के लिए नए दरवाजे खोलेगा। व्यापारियों को लाभ होने से आज खुशी मिलेगी। युवाओं के साथ सहभागिता करने के लिए अच्छा दिन है। सहयोगियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोत्तरी करेगा। इस राशि के जातक आज खाली समय में रचनात्मक काम करने का प्लान कर सकते हैं।