30 April Rashifal: प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे

नवीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दिन अच्छा है

Publish: Apr 29, 2021, 06:35 PM IST

Photo courtesy:  hindisoch
Photo courtesy: hindisoch

मेष:- आज आभूषण में निवेश लाभप्रद और समृद्धि दायक रहेगा। परिवार में स्वास्थ्य से संबंधित खर्च हो सकता है। शब्दों का नियंत्रण आवश्यक है, अन्यथा परिवार में समस्या उत्पन्न हो सकती है। दूसरों पर भरोसा करने की बजाय अपनी नौकरी का भरोसा करें। खाली समय में अपनों को याद करना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा।  

वृष:- सावधान रहें यात्रा के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ने की सम्भावना है। आपकी सृजनात्मकता से आय में बढ़ोत्तरी होगी। उदारता के तोहफे लोगों में वितरित करने से आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज पिछली परेशानियां समाप्त होंगी। आपको स्वयं के लिए भी समय निकालना चाहिए। जीवनसाथी ऊर्जा से पूर्ण रहेंगे।

मिथुन:- आपका सहज स्वभाव आज शरारती बन जाएगा। आज किसी एक स्रोत से आर्थिक लाभ होता दिख रहा है। परिवार से अपेक्षा न करें, स्वयं में बदलाव लाएं। व्यवसायियों को नवीन रणनीति के अनुसार कार्य करने की आवश्यकता है। मन के अनुसार चलने पर आपका कीमती समय बर्बाद हो जाता है, अतः मन को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक दृष्टि से आज का दिन शानदार है।

कर्क:- मानसिक शांति देने वाली गतिविधियों में आपकी भागीदारी होनी चाहिए। अपराह्न में अर्थ लाभ होगा। नशा मुक्त होने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। प्रेम में सकारात्मकता मिलेगी। नवीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ आज का समय अच्छे से व्यतीत करेंगे।

सिंह:- आज आपमें ऊर्जा की कमी होगी। आपको अधिक परिश्रम की बजाय आराम करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आज कोई कीमती सामान ख़रीदेंगे जिससे अर्थ व्यवस्था प्रभावित होगी। विवाद के मुद्दों पर बात करने से बचना चाहिए। आज महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

और पढ़ें: जानिए कौन सा सुख वास्तव में दुःख है

कन्या:- आज आपमें ऊर्जा का अभाव रहेगा। यदि आप लोन लेने के लिए बहुत समय से प्रयास रत थे तो आज आपका प्रयास सफल हो सकता है। आपके मित्र नाराज़ होकर मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। आज आपकी ओर से प्रिय को माफ़ी मिल सकती है। ऑफिस के वातावरण और कामकाज में सुधार आएगा। आज आप अपना पसंदीदा कार्य करेंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिलेगा।

तुला:- हाल ही में हुई कोई घटना आपके मन को बेचैन कर देगी। ध्यान और योग का आश्रय लेने से शारीरिक और मानसिक लाभ होगा। किसी भी योज़ना में विचार करके ही निवेश करें। अपनी खुशियां माता पिता से भी साझा करें, इससे उनका अकेलापन दूर होगा। दूसरों के लिए भी कुछ समय निकालना चाहिए। आपकी कार्यक्षमता से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ने से यात्रा स्थगित हो सकती है।

वृश्चिक:- नौकरी से जुड़े लोगों को आज धन का अभाव हो सकता है क्योंकि पिछले दिनों आपने अनावश्यक खर्च किया है। घर में किसी बड़े का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। व्यक्तिगत मार्ग दर्शन से संबंध सुधरेंगे। आपकी रचनात्मकता लोगों के लिए आश्चर्यजनक और आपके प्रशंसा का कारण बनेगी। इस राशि के लोगों का झुकाव आज संगीत और साहित्य के प्रति हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर प्रेम मिलेगा।

धनु:- आज परिवार के किसी सदस्य के इल़ाज में आपका धन खर्च होगा। दिन में धन का आवागमन लगा रहेगा लेकिन शाम को बचत होगी। लम्बे समय से चल रहे झगड़े आज ही सुलझा लेना चाहिए, अन्यथा देर हो जाएगी। धनु राशि के व्यापारियों को आज यात्रा करने का योग है, और इस यात्रा में आपको तनाव मिल सकता है। नौकरी वालों को ऑफिस में अनावश्यक चर्चा करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग आपको मुश्किलों से उबारने में सफलता दिलाएगा।

 और पढ़ें:  संसार हमारे भीतर न आने पाए

मकर:- आज बैठने का नहीं कुछ करने का दिन है। अपनी कमाई में बढ़ोत्तरी के लिए किये गये परिश्रम से आपको सफलता मिलेगी। मित्रों की ओर से सराहना मिलेगी। अपने वरिष्ठों को निमंत्रित करने के लिए समय अच्छा नहीं है। अतीत से जुड़े हुए किसी व्यक्ति के मिलने की संभावना है, जिससे वैवाहिक जीवन के महत्व को समझना आसान होगा।

कुम्भ:- शरीर की नश्वरता को समझते हुए अपनी ऊर्जा को परोपकार में लगाएं। योजनाओं में निवेश विचार विमर्श करके ही करना चाहिए। पूरे परिवार के साथ मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां आनंद दायिनी होंगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप लोगों के आकर्षण के केन्द्र रहेंगें। अपनी नवीन जानकारी के कारण आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। आज का दिन सफलता से पूर्ण रहेगा। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप परिवार में परेशानी का कारण बन सकता है।

मीन:- आज कोई भय आपके मन को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सोच को सकारात्मक रखें। किसी अज्ञात स्रोत से धनार्जन के योग हैं, जो समस्याओं से मुक्ति दिलाएंगे। आज सामाजिक कार्य आपको आकर्षित करेंगे और ज़रूरतमंदो की मदद के लिए आपका हाथ आगे आएगा। आज मित्र की अनुपस्थिति में भी उसके सुगंध को महसूस करेंगे। काफ़ी विरोध के बाद भी साझेदारी का काम फायदेमंद रहेगा। शीघ्रता में लिया गया निर्णय पश्चाताप का कारण बन सकता है। जीवनसाथी का साथ आज आपको किशोरावस्था की अनुभूति कराएगा।