03 March Rashifal: दान पुण्य करने से मानसिक शांति का अनुभव होगा

मन प्रसन्न रखें, प्रसन्नचित स्वभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी

Updated: Mar 02, 2021, 01:59 PM IST

Photo Courtesy: HD Wallpapers
Photo Courtesy: HD Wallpapers

मेष:- आज आप शरीर से स्वस्थ लेकिन मन से अस्वस्थ रह सकते हैं, क्योंकि अप्रत्याशित रूप से आया हुआ कोई खर्च आपकी शांति भंग कर सकता है। बच्चों के साथ विवाद भी अशांति का कारण बन सकता है। शीघ्रता में लिया गया निर्णय आगे पश्चाताप का कारण बन सकता है।

वृष:- आज का दिन आपके लिए लाभप्रद साबित होगा। स्वास्थ्य में लाभ होने से आराम महसूस करेंगे। अपनी छिद्रान्वेषण की प्रवृत्ति को नियंत्रित रखें। विवादों की एक लंबी कड़ी आपके संबंधों को कमज़ोर कर सकती है। इसे हल्के में लेना उचित नहीं होगा।

मिथुन:- आज आपको महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मनोरंजन में अधिक समय और धन व्यय न करें। आपके रूखे व्यवहार के बाद भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नवीन परियोजना कल्पना के अनुसार परिणाम नहीं देगी।

कर्क:- आज आपके परिवार को नियंत्रित रखने और उनकी न सुनने के स्वभाव के कारण अनावश्यक विवाद हो सकता है। जिससे आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक सौदे के समय दबाव में न आएं। खास उद्देश्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। पूर्वाग्रहों को छोड़कर स्वभाव में मधुरता लाएं।

 और पढ़ें: निर्मल होने के साथ मन का अचल होना भी आवश्यक

सिंह:- आपकी अनुकूल सोच आसपास के लोगों को प्रभावित करेगी। आज किसी पर हुक्म चलाना परेशानी का कारण बन सकता है। दूर की यात्रा आराम देह नहीं होगी।

कन्या:- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका प्रसन्नचित्त स्वभाव ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी का कारण बनेगा। किसी भी प्रकार के निवेश में सावधानी बरतें। आज भाग्य आपका साथ देगा। आपके ईमानदारी और दृढ़ क्षमताओं की सराहना होगी। परोपकार में समय लगाएं। अनावश्यक मामलों में पड़ने से बचें।

तुला:- आज आभूषण आदि में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लायेगा। आज आप लोगों के आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। ऐसे में सावधान रहें क्योंकि प्रिय का मूड बिगड़ सकता है। छुपे हुए शत्रु आपके विषय में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे।

वृश्चिक:- आपकी प्रतिकूल सोच आपकी प्रगति में बाधक है। चिंता के कारण सोचने समझने की शक्ति खत्म हो रही है। आपके प्रति अन्य लोगों की नकारात्मक सोच को नजरअंदाज करें। सफ़र के लिए दिन अच्छा नहीं है। कामकाज की उलझन में परिवार के लिए समय कम निकाल पायेंगे।

 और पढ़ें: बिना विवेक के किसी भी कार्य में नहीं मिलेगी सफलता

धनु:- मनोरंजन पर आवश्यकता से अधिक खर्च न करें। आज ऑफिस से शीघ्र निकलने का प्रयास करें। जिनके लिए आप बहुत महत्वपूर्ण हैं, उन्हें आज अपनी बात समझाने में कठिनाई होगी। व्यक्तिगत मार्ग दर्शन से संबंध सुधरेगा। नवीन कार्य में मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलेगा।

मकर:- आज उन्मुक्त खर्च करने से बचें। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव का कारण बन सकती है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला विकसित हो जाने के कारण सामंजस्य बिठाने में आपको कठिनाई आएगी। अपनी भावनात्मक सोच के कारण आपके मन में अनिश्चितता बनी रहेगी।

कुंभ:- आज के दिन पुण्य करें, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक समस्या के कारण सोचने की शक्ति शिथिल हो गई है। लम्बे समय से अटके फ़ैसले में आज क़ामयाबी मिलेगी। जिससे नई योजनाएं आगे बढ़ेंगी।

मीन:-अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में सामंजस्य बनाए रखना हितकारी होगा। बिना सोचे समझे किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने की भूल ना करें। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जायेगा।