18 February Rashifal: व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है

मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं, लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

Updated: Feb 17, 2021, 07:51 PM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

मेष राशि:- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़े,  सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात करने वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

वृष राशि:- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

मिथुन राशि:- रुके कार्यों में गति आयेगी, स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

कर्क राशि:- किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

सिंह राशि:- राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता देने वाला है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

कन्या राशि:- आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते है।

तुला राशि:- अध्ययन में अवरोध आ सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक राशि:- पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

धनु राशि:- समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं, तो सफलता मिलेगी। लोग आपके सीधेपन का फायदा उठायेंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग है।

मकर राशि:- कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय लें। बीती-बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति प्रदान करेंगे। प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।

कुंभ राशि:- धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार है। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आयेगी। लोग से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

मीन राशि:- वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते है। विदेश जाने के योग बन रहे है। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।