27 February Rashifal: हनुमान जी की आराधना करें, चोला चढ़ाएं, कार्य सिद्ध होंगे

अग्नि,वाहन और मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें, विवाद से बचें

Publish: Feb 26, 2021, 06:35 PM IST

Photo Courtesy: Odisha Diary
Photo Courtesy: Odisha Diary

मेष राशि:- अपने विचारों पर अंकुश रखें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

वृष राशि:- आप के किये कार्यों से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता,  तनाव हो सकता है, किसी तरह का जोखिम लेने से बचें, चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। हनुमान जी को चोला अर्पण करें। कार्य सिद्ध होंगे।

मिथुन राशि:- कार्यस्थल पर बिना वजह तनाव संभव है। यात्रा सफल रहेगी, शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क राशि:- लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा, निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में नकारात्म विचार ना आने दें।

और पढ़ें: प्रेम में लीन होना ही परम ज्ञान की प्राप्ति है

सिंह राशि:- अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या राशि:- अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट विवाद से हानि संभव है। किसी की उपेक्षा न करें, संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।

तुला राशि:- दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। रूका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि:- व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धनकोष में वृद्धि होगी। माता स्वास्थ में बदलाव होगा।

और पढ़ें: साधना के पहले विवेक का उदय आवश्यक है  

धनु राशि:- गृह क्लेश को टालें। अपने आप को बदलने का प्रयास करें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्यायपक्ष उत्तम है।

मकर राशि:- अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, कुसंगति हानि पहुंचाएगी। जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।

कुंभ राशि:- मानसिक शांति मिलेगी। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख संभव है। संतान सुख मिलने के योग हैं।

मीन राशि:- धर्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख संभव है।