क्या आईपीएल छोड़ पाकिस्तान जाने वाले हैं क्रिस गेल, ट्वीट से बढ़ी अटकलें
क्रिस गेल ने शनिवार देर रात एक ट्वीट कर कहा मैं कल पाकिस्तान जा रहा हूं, मेरे साथ कौन चल रहा है

नई दिल्ली। वेस्ट इंडियन क्रिकेटर क्रिस गेल के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गरम कर दिया है। क्रिस गेल ने ट्वीट कर रहा है कि वे पाकिस्तान जा रहे हैं। इसके साथ ही गेल ने अन्य लोगों से भी पूछा है कि उनके साथ और कौन पाकिस्तान जाना चाहता है।
क्रिस गेल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। क्रिस गेल इस समय यूएई में हैं और आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। इसलिए लोगों को लग रहा है कि गेल आईपीएल को बीच में छोड़कर पाकिस्तान जाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अब तक गेल के पाकिस्तान जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
I’m going to Pakistan tomorrow, who coming with me?
— Chris Gayle (@henrygayle) September 18, 2021
हालांकि गेल के इस ट्वीट को लेकर दो तरह के विचार सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक धड़ा यह अनुमान लगा रहा है कि गेल ने इस ट्वीट के जरिए पाकिस्तान पट तंज कसा है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की सीरीज रद्द होने के बाद गेल के इस ट्वीट को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।
तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी फैन्स गेल के इस ट्वीट को पाकिस्तान के समर्थन में बता रहे हैं। उनका यह मत है कि गेल का यह ट्वीट पाकिस्तान में क्रिकेट को बढ़ावा देने का समर्थन है। फैंस के आलावा पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी गेल के इस ट्वीट के बाद उनके इस रुख का समर्थन कर रहे हैं।
आईपीएल का दूसरा फेज आज से शुरू हो रहा है। दिल्ली कैपिटल की टीम इस समय अंक तालिका पर शीर्ष पर काबिज है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स और आरसीबी पांच मुकाबलों को जीतकर दूसरे और तीसरे पायदान पर बने हुए हैं। क्रिस गेल की पंजाब किंग्स ने अब तक तीन मुकाबले जीते हैं। पंजाब की टीम 6वें पायदान पर है।