इतिहास रचने के करीब जारा रदरफोर्ड, सोलो फ्लाय कर नापी दुनिया, 52 देशों का किया सफर

अकेले उड़ान भरकर दुनिया नापने वाली जारा रदरफोर्ड ने अगस्त में शुरू की थी यात्रा, 5 महीनों में 51 हजार किलोमीटर का सफर तय कर वे 17 जनवरी को बेल्जियम में यात्रा समाप्त कर रिकार्ड कायम करेंगी

Updated: Jan 14, 2022, 12:21 PM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

कहा जाता है अगर हौंसले बुलंद हों तो हर मंजिल आसान होती है। शुरूआत में जो काम मुश्किल लगता है वह पूरा होने पर सरल सा लगने लगता है। सबसे कम उम्र में अकेले दुनिया का चक्कर लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चंद कदम दूर जारा रदरफोर्ड सोमवार को इतिहास रचने वाली हैं। अगस्त में दुनिया नापने निकली जारा का सफर चंद दिनों में पूरा होने वाला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zara Rutherford (@fly.zolo)

उन्होंने अपने हौसलों से पांच महाद्वीपों और 52 देशों की यात्रा की है। उन्होंने इस यात्रा में करीब 51,000 किलोमीटर की दूरी तय की है। जारा जल्द ही दुनिया में अकेले उड़ान भरकर सबसे कम उम्र की महिला पायलट का रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। 19 साल की जारा ब्रिटिश-बेल्जियन नागरिक है। उनकी यात्रा बेल्जियम के कोर्ट्रिक वेवलजेम हवाईअड्डे से 18 अगस्त को शुरू हुई थी। वे अपना तेज शार्क अल्ट्रालाइट विमान लेकर अकेले इस सफर पर निकली हैं। वे अकेले दुनिया घूमने वाली सबसे युवा पायलट बनने का अपना सपना पूरा करना चाहती हैं। उनका मानना है कि यह एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन उन्हें चुनौतियों का सामना करना अच्छा लगता है।

 

उनका कहना है कि अलग-अलग देशों की मौसमी स्थितियां और कोरोना संबंधी पाबंदियों से यह यात्रा थोड़ी कठिन हो गई है। उनकी यह यात्रा नवंबर के मध्य तक पूरी हो जानी थी। लेकिन विभिन्न देशों से मिलने वाली परमीशन और वीजा जैसी कई औपचारिकताओं की वजह से इसमें करीब दो महीने की देरी हुई है। अब वे 17 जनवरी तक अपनी यात्रा पूरी कर इतिहास रचने वाली हैं। अपनी यात्रा के दौरान जारा 30 दिसंबर को भारत के कोयंबटूर में उतरीं थीं। पहले उन्हें दिल्ली में उतरना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका दिल्ली का सपना पूरा नहीं हो सका।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zara Rutherford (@fly.zolo)

 

जारा का कहना है कि कोरोना प्रतिबंधों की वजह से कई देशों के फेमस जगहों को देखने की अनुमति नहीं मिलती है। उन जगहों को उन्होंने आसमान से देखा जो काफी रोमांचक औऱ सबसे अविश्वसनीय बात है।

और पढ़ें: काइली जेनर ने बनाया रिकॉर्ड, इंस्ट्राग्राम पर 30 करोड़ फॉलोअर्स वाली बनीं पहली महिला

रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज करवाने वाली जारा का कहना है कि उनकी यह यात्रा लड़कियों और महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की ओर प्रोत्साहित करेगी। वहीं लड़कियों में विमानन के प्रति रूचि जागेगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zara Rutherford (@fly.zolo)

जारा शाएस्टा वाइस का रिकॉर्ड तोड़ेंगी, शाएस्टा ने साल 2017 में 30 साल की उम्र में दुनिया का चक्कर लगाकर यह खिताब हासिल किया था। वहीं सबसे कम उम्र में दुनिया नापने वाले पुरुष मेसन एंड्रयूज हैं, जिन्होंने 2018 में 18 साल की उम्र में अपने प्लेन से दुनिया की यात्रा की थी। इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाने वाली जारा को देश दुनिया से शुभकामनाएं मिलना शुरू हो गया है।