छत्तीसगढ़ के कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक कर्मा का कोरोना से निधन, सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक

दीपक कर्मा हाल ही में कोरोना से संक्रमित हो गए थे, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, गुरुवार सुबह करीब 3.30 बजे उनका निधन हो गया

Publish: May 06, 2021, 04:50 AM IST

Photo Courtesy: Patrika
Photo Courtesy: Patrika

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक कर्मा का निधन हो गया है। दीपक कर्मा हाल ही में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। गुरुवार सुबह करीब 3.30 बजे उन्होंने रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेता के निधन पर शोक प्रकट किया है। 

भूपेश बघेल ने कहा, 'आज कोरोना ने कांग्रेस के सिपाही दीपक कर्मा जी को हमसे छीन लिया है। यह खबर कांग्रेस परिवार समेत पूरे प्रदेश के लिए पीड़ादायक है।वे बस्तर टाईगर स्व. महेंद्र कर्मा जी के पुत्र थे। ईश्वर इस दुख की घड़ी में देवती कर्मा जी एवं कर्मा परिवार को हिम्मत दें। ॐ शांति:' 

दीपक कर्मा की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर के एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। दीपक कर्मा को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। दीपक कर्मा से पहले हाल ही में करुणा शुक्ला भी निधन हुआ है।