Chhattisgarh : नक्सल मोर्च पर तैनात जवानों में बढ़ा कोरोना संक्रमण 

सुकमा में CRPF के 3 जवान, नारायणपुर में ITBP के 4 कोरोना पॉजिटिव

Publish: Jun 21, 2020, 08:18 AM IST

Photo courtesy : dna india
Photo courtesy : dna india

छत्तीसगढ़ में तेजी से कोरोना अपने पैर पसार रहा है, शनिवार को नारायणपुर में ITBP के 4 और सुकमा में CRPF के 3 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। CRPF  के तीन जवान कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टी  कलेक्टर चंदन कुमार ने की है। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर में 4 जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि कलेक्टर अभिजीत सिंह ने की है। ITBP और CRPF के जवान छुट्टी से लौटे थे।  जिन्हे क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। गौरतलब  है कि ITBP में पहले संक्रमित मिले 2 मरीजों के संपर्क में आने से 4 जवान पॉजिटिव हो गए हैं।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में आज 7 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 710 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 2025 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। अब तक 1305 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।